• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव
  • Ind Vs Pak U19 Live
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव
  • Ind Vs Pak U19 Live
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. world s shortest war everything was destroyed in just 38 minutes

दुनिया की सबसे छोटी जंग, सिर्फ 38 मिनट में ही हो गया था सब तबाह

World’s shortest war: इस दुनिया के हर देश ने कई अनगिनत लड़ाइ लड़ी है। कई बड़े युद्ध हुए तो कई छोटे। लेकिन एक जंग ऐसी हुई थी जिसे दुनिया का सबसे छोटा युद्ध कहा जाता है। ये जंग सिर्फ 38 मिनट चली थी।

By: Vivek Yadav
Updated: November 21, 2024 12:47 IST
हमें फॉलो करें
  • The shortest war in history
    1/11

    इस वक्त दुनिया के कई देशों में जंग जारी है। रूस और यूक्रेन के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था और तब से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच जंग जारी है। (Photo: ChatGPT)

  • 2/11

    इधर हमास के चक्कर में इजरायल और ईरान भी एक दूसरे के आमने-सामने हैं। इसके अलावा भी कई और देश हैं जिनके बीच समय-समय पर तनाव बढ़ते रहते हैं।(Photo: ChatGPT)

  • 3/11

    इस दुनिया में कई बड़ी लड़ाइयां लड़ी गई हैं। लेकिन एक जंग ऐसी भी हुई थी जिसे इतिहास की सबसे छोटी लड़ाई कहा जाता है। ये जंग शुरू होते ही खत्म हो गई थी। आइए जानते हैं इसके बारे में: (Photo: ChatGPT)

  • 4/11

    इन दो देशों के बीच हुई थी जंग
    इतिहास का सबसे छोटा युद्ध साल 1896 में इंग्लैंड और जंजीबार (पूर्वी अफ्रीका) के बीच हुआ था। दरअसल, जंजीबार को लेकर जर्मनी और ब्रिटेन के बीच साल 1890 में एक संधि पर हस्ताक्षर हुआ था जिसमें ब्रिटेन की कोशिश थी कि इसके जरिए वो पूर्वी अफ्रीका में अपने साम्राज्य का विस्तार कर सके। इसी के चलते ब्रिटेन को जंजीबार की सत्ता सौंप दी गई और समझौते में जर्मनी के हिस्से में तंजानिया के भूभाग आए। (Photo: ChatGPT)

  • 5/11

    संधि के बाद ब्रिटेन ने जंजीबार की सत्ता साल 1893 में हमद बिन तुवानी को सौंप दी। तीन साल तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन 25 अगस्त 1896 को हमद बिन तुवानी की अचानक महल में ही मौत गई। (Photo: Bing AI Image)

  • 6/11

    हमद के भतीजे खालिद बिन बर्गश को सत्ता पर बैठने की भूख थी। उनके मरने के बाद खालिद ने बिना ब्रिटेन की सहमति के खुद को जंजीबार का सुल्तान घोषित कर दिया। इसके बाद उसने महल के चारों ओर करीब 3000 हथियारबंद सिपाहियों को तैनात कर दिया। इन सिपाहियों के पास वही हथियार थे जिसे ब्रिटेन ने सुल्तान हमद को भेंट दिया था। (Photo: Bing AI Image) दुनिया भर में अपराधियों को उनके अपराध के लिए सजा देने का प्रावधान है। आमतौर पर सजा इंसानों के लिए होती है, लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को उसके अपराध के लिए सजा मिलने के बारे में सुना है?

  • 7/11

    जांजीबार में चीफ डिप्लोमैट के तौर पर बेसिल केव और जनरल मैथ्यूज भी थे जिन्होंने खालिद को सत्ता से हटने के लिए कहा लेकिन उसने ब्रिटिश अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज कर दिया। (Photo: Bing AI Image)

  • 8/11

    इन ब्रिटिश अधिकारियों के पास युद्ध का ऑर्डर देने का अधिकार नहीं था। ऐसे में उन्होंने ब्रिटेन के विदेश विभाग में तार भेज कर इसकी जानकारी दी। ब्रिटेन ने केव को पूरी छूट दे दी कि वो इसपर निर्णय लेने के लिए आजाद हैं। (Photo: Bing AI Image)

  • 9/11

    इसके बाद जांजीबार में ब्रिटेन की कई जंगी युद्धपोत भी पहुंच गए। केव ने 26 अगस्त को सुल्तान खालिद को अंतिम अल्टीमेटम जारी किया कि वो अगले दिन सुबह 9 बजे तक शांतिपूर्ण आत्मसमर्पण कर दें। इसके साथ ही उन्होंने ब्रिटेन के जंगी जहाजों को युद्ध के लिए तैयार रहने का भी आदेश दे दिया। (Photo: Bing AI Image)

  • 10/11

    अगले दिन सुबह 8 बजे खालिद ने केव को जवाब भेजा कि वो अपने झंडे को ब्रिटेन के सामने नहीं झुकाएंगे। इसके बाद बेसिल केव ने ब्रिटिश सैनिकों को ठीक 9 बजे हमले का ऑर्डर दे दिया। (Photo: ChatGPT)

  • 11/11

    सिर्फ इतने मिनट चली थी जंग
    ब्रिटिश सेना ने 9 बजकर 2 मिनट पर जांजीबार पर हमला शुरू किया और सिर्फ 38 मिनट के अंदर खालिद की सेना को हरा दिया। खालिद ने जब हार मानी तब समय 9 बजकर 40 मिनट हो रहा था। ऐसे में ये जंग सिर्फ 38 मिनट चली जिसे अब तक का दुनिया का सबसे छोटा युद्ध कहा जाता है। (Photo: ChatGPT) दुनिया का एक ऐसा भी देश है जहां पर लोग भारी संख्या में कुत्तों का मांस खाते हैं। इस देश में कुत्तों के मांस का उद्योग काफी बड़ा है।

TOPICS
Army
Britain
trending news
अपडेट
जम्मू में एनआईए के दफ्तर के पास मिली असॉल्ट राइफल की चीनी दूरबीन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
UAPA के आरोपी को दोबारा जारी करें पासपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने प्राधिकरण को दिया निर्देश; जानें मामला
तेज प्रताप यादव ने बताई रणनीति, बोले- इस राज्य में हर हाल में चुनाव लड़ेंगे, हिजाब विवाद पर भी दिया बयान
स्कूलों को ‘सांप्रदायिक प्रयोगशालाओं’ में नहीं बदलने देंगे- केरल सरकार; RSS पर क्या आरोप लगे?
‘अरावली मामले में फैलाया जा रहा झूठ, खनन के लिए छूट नहीं देगी सरकार…’, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की दो टूक
Year Ender 2025: बागी 4 से लेकर सन ऑफ सरदार 2 तक, बॉक्स ऑफिस पर इस साल नहीं चला सीक्वल फिल्मों का जादू
स्मृति मंधाना 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं; रोहित-कोहली की खास लिस्ट में हुईं शामिल
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
34 साल की उम्र में भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर बने पिता, इंस्टाग्राम पर लिखा- स्वागत है प्यारे बेटे
‘कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर भ्रम स्थानीय स्तर पर है, आलाकमान में नहीं’, आखिर ऐसा क्यों बोले मल्लिकार्जुन खड़गे?
बीजेपी की ‘परिवारवादी राजनीति’ फेल, एक ही कुनबे के छह लोगों को दिया था टिकट, सभी हारे
टीवी की ‘महाभारत’ के दुर्योधन पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार, वायरल हुआ दर्शन का वीडियो
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
3 days agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
3 days agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
3 days agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US