-

राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके के पास मौजूद फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास जब एमसीडी ने अवैध निर्माण हटाने का काम शुरू किया तो बवाल मच गया। अधिकारियों और पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने जमकर पत्थरबाजी की। भीड़ को तितर बितर करने और हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। (Photo: ANI)
-
इस दौरान बुलडोजर के जरिए अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। तुर्कमान गेट इलाके में आज से 50 वर्ष पहले भी बुलडोजर एक्शन हुआ था। साल 1976 में इमरजेंसी के दौरान संजय गांधी के आदेश पर वहां पहली बार बुलजोदर जला था। उस पर देश में यह पहला मामला था जब कहीं पर बुलडोजर से कार्रवाई हुई थी। (Photo: PTI)
-
तुर्कमान गेट का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं कैसे पड़ा इसका नाम और किस मुगल बादशाह ने इसे बनवाया था। इस गेट को क्यों बनवया गया था? (Photo: Indian Express)
-
किसने बनवाया था तुर्कमान गेट
तुर्कमान गेट का निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने 1683 ईस्वी में करवाया था। इसका निर्माण तब हुआ था जब शाहजहां ने राजधानी आगरा से दिल्ली ट्रांसफर किया था। यह गेट शाह तुर्कमान की दरगाह के पास स्थित है। (Photo: Indian Express) -
क्यों बनवाए गए थे दिल्ली में इतने गेट
उस दौरान शाहजहां ने पुरानी दिल्ली (तब शाहजहानाबा) में तुर्कमान गेट के साथ 14 अलग-अलग गेट बनावाए थे जो दिल्ली के चारों तरफ बनाए गए थे। ये गेट पुरानी दिल्ली के किलेबंद शहर के हिस्से थे। इन्हें सुरक्षा के लिहाज से बनवाया गया। इसमें दिल्ली गेट, लाहौरी गेट, मोरी गेट और अजमेरी गेट आदि शामिल हैं। (Photo: Indian Express) -
कैसे पड़ा ये नाम?
तुर्कमान गेट के बनने से पहले वहीं पास में सूफी संत हजरत शाह तुर्कमान बयाबानी की दरगाह थी। उन्हीं के नाम पर इसका नाम तुर्कमान गेट रखा गया। इतिहासकारों की माने तो सूफी संत हजरत शाह तुर्कमान बयाबानी का यहां पर कब्र करीब 1250 ईस्वी में था। (Photo: Indian Express) -
मेला भी लगता है
हजरत शाह तुर्कमान बयाबानी की बरसी पर तुर्कमान गेट पर उर्स (मेला) भी लगता है। इस दौरान यहां पर काफी भीड़ रहती है। (Photo: PTI) -
संजय गांधी ने क्यों चलवाया था बुलडोजर?
साल 1976 में भी तुर्कमान गेट के पास मौजूद बस्तियों को संजय गांधी ने तोड़ने का आदेश दिया था। संजय गांधी ने डीडी अधिकारी से कहा था कि वह चाहते हैं कि तुर्कमान गेट से जामा मस्जिद साफ नजर आए। जिसके बाद तुर्कमान गेट इलाके में बुलडोजर चला था और इसमें कई लोगों की मौत भी हो गई थी। ये इलाका उस दौरान छावनी में तब्दील हो गया था। इसके आसपास बसे सैकड़ों परिवारों को मंगोलपुरी और त्रिलोकपुरी जैसी जगहों पर शिफ्ट होना पड़ा था। (Photo: Indian Express) तुर्कमान गेट में आधी रात बुलडोजर एक्शन, पुलिस पर पत्थरबाजी, तस्वीरों में देखें अभी के हालात