-
पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकाने पर एयर स्ट्राइक किया। (Photo: Минобороны России/Facebook)
-
इस एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है। खबर है कि पाकिस्तान ने 7 मार्च की रात भारत के 15 जगहों पर हमला किया था लेकिन भारत के एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम S-400 SAM ने इसे पूरी तरह से नाकामयाब कर दिया। (Photo: Минобороны России/Facebook)
-
आइए जानते हैं ये कितना शक्तिशाली है और क्यों इतना खास है: (Photo: Минобороны России/Facebook)
-
भारत के पास फिलहाल चार लॉन्ग रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम S-400 SAM (सरफेस टू एयर मिसाइल) है जिसे रूस से खरीदा गया है। (Photo: Минобороны России/Facebook)
-
भारत ने पाकिस्तान से आने वाली किसी भी मिसाइल को रोकने के लिए S-400 एसएएम को बॉर्डर पर तैनात कर रखा है। यहां एस का मतलब है सुदर्शन। (Photo: Минобороны России/Facebook)
-
S-400 दुनिया का सबसे बेहतरीन लॉन्ग रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है। यहां तक की पाकिस्तान के पास मौजूद चीन का एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम HQ-9 भी इसके आगे कुछ नहीं है। (Photo: Минобороны России/Facebook)
-
एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम किसी भी देश के लिए एक रक्षा कवच होता है। जिसकी मदद से दुश्मन देश की तरफ से आने वाले रॉकेट, मिसाइल या फिर ड्रोन को पहले डिटेक्ट करता है और पता लगाता है। (Photo: Минобороны России/Facebook)
-
इसके बाद उस हथियार को लॉक किया जाता है फिर उसे मिसाइल की मदद से हवा में ही मार गिराया जाता है। (Photo: AP)
-
S-400 स्क्वाड्रन में 300 मिसाइलें होती हैं और इसमें अलग-अलग तरह की मिसाइलें रख सकते हैं। हर S-400 स्क्वाड्रन में 16 वाहन होते हैं जिनमें लॉन्चर, रडार, कंट्रोल सेंटर्स और सहायक वाहन शामिल हैं। (Photo: AP)
-
S-400 स्क्वाड्रन 600 किलोमीटर दूर तक हवाई खतरों को ट्रैक कर सकता है। (Photo: Indian Express)
-
S-400 स्क्वाड्रन से 400 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य को भेजने में सक्षम है। (Photo: Air Force Academy – Defence Page/FB)
-
S-400 स्क्वाड्रन लड़ाकू विमान, बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन, क्रूज मिसाइल्स जैसे खतरनाक हवाई हमलों को ट्रैक करके उनको मार गिराने में सक्षम है। (Photo: AP)
-
यह एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम रूस ही S-300 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे अल्माज-आंते ने तैयार किया है। यह एक ही राउंड में 36 टारगेट को एक साथ मार सकता है। (Photo: Минобороны России/Facebook)
-
S-400 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके रडार 100 से 300 टारगेट ट्रैक कर सकते हैं। इसमें लगी मिसाइलें 30 किमी ऊंचाई और 400 किमी की दूरी में किसी भी टारगेट को भेद सकती हैं। (Photo: Минобороны России/Facebook) पहलगाम ही नहीं पाकिस्तान से भारत ने ले लिया एक साथ कई आतंकी हमले का बदला, 8 प्वाइंट्स में समझें कैसे
