-
अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देशभर के विभिन्न संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। इसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। भारत बंद का सार्वजनिक परिवहन सेवाओं से लेकर ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा है। (PTI)
-
भारत बंद की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कई जगह पर लोग ट्रेन के आगे धरना दे रहे हैं तो कई जगह लोग सार्वजनिक वाहनों के इंतजार में खड़े हैं। (PTI)
-
भारत बंद के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर इसका असर पड़ता दिखाई दे रहा है। (PTI)
-
झारखंड, बिहार और राजस्थान में भारत बंद का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। झारखंड में कई जगह पर लोगों ने इस दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया। (PTI)
-
भारत बंद का समर्थन कई राजनीतिक पार्टियों ने भी किया है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रीय लोक दल(प), आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और अन्य संगठनों की ओर से समर्थन किया गया है। (PTI)
-
इस दौरान कुछ जगहों पर धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। (PTI)
-
भारत बंद का कारण
दरअसल, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी में क्रीमीलेयर वर्ग को आरक्षण देने का फैसला किया था। कोर्ट की ओर से कहा गया कि जिन लोगों को इस श्रेणी में आवश्यकता है उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए। (PTI) -
विपक्षी दलों का कहना है कि, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के संवैधानिक अधिकारों का हनन होगा। क्योंकि, यह पहले से लागू आरक्षण में विशेष आरक्षण है। ऐसे में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया। (PTI)
