• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. why does india buy maize from other countries instead of the us where is it grown the most in the country

अमेरिका के बजाय भारत दूसरे देशों से मक्का क्यों खरीदता है? देश में कहां होती है सबसे अधिक खेती

Why US targets India for maize exports: अमेरिका अब चाहता है कि भारत उससे मक्का खरीदे। लेकिन भारत अमेरिकी मक्का क्यों नहीं खरीदना चाहता है। किन देशों से करता है आयात और देश में कहां-कहां होता है सबसे अधिक मक्के का उत्पादन?

By: Vivek Yadav
Updated: September 16, 2025 14:08 IST
हमें फॉलो करें
  • Indian corn import sources
    1/10

    भारत दुनिया का वो देश है जहां पर व्यापार करने के लिए हर देश लालायित रहते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह देश की आबादी है। 140 करोड़ आबादी वाले इस देश में व्यापार करने के लिए दुनिया के देशों में होड़ मची रहती है। इस वक्त मक्का को लेकर अमेरिका तमतमाया हुआ है। दरअसल, अमेरिका का कहना है कि भारत जब दूसरे देशों से मक्का खरीद सकता है तो उससे क्यों नहीं? (Photo: Indian Express) डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लगाया दुनिया पर टैरिफ, भारत पर 26% या 27%? जानें किन देशों पर मेहरबान हुआ अमेरिका

  • 2/10

    भारत-अमेरिका के रिश्तों पर किसकी लगी आंख?
    अमेरिका और भारत के बीच मधुर रिश्तों में अगर किसी की आंख लगी तो वो खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। खुद यूरोप देश तो रूस से कई चीजें खरीदते हैं लेकिन भारत का तेल खरीदना उन्हें रास नहीं आ रहा है। लिहाजा भारत पर डोनाल्ड ट्रंप ने 25 फीसदी टैरिफ के बाद अतिरिक्त 25 प्रतिशत लग दिया जो 50 फीसदी हो गया है। इसके बाद भारत के रवैये ने उन्हें और भी ज्यादा परेशान कर दिया। क्योंकि, भारत ने दूसरे देशों में अपनी निर्भरता कम कर आत्मनिर्भर पर जोर देना शुरू कर दिया। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति बेचैन तो हैं ही साथ ही भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ की आलोचना का सामना भी कर रहे हैं। (Photo: Indian Express)

  • 3/10

    भारत को मक्का बेचने पर क्यों उतावला है अमेरिका?
    इन सबके बीच अब अमेरिका चाहता है कि भारत उससे मक्का खरीदे। अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने भारत में इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद उनके देश से मक्का न खरीदने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह (भारत) हमें सब कुछ बेचते हैं और हमारा मक्का नहीं खरीदते। अब उन्हें कौन बताए कि भारत खुद दुनिया के सबसे बड़े मक्का उत्पादक देशों में एक है। हालांकि, अब आयात भी करता है। यह आगे जानेंगे कि क्यों और किससे आयात करता है। (Photo: Indian Express)

  • 4/10

    भारत खुद मक्का निर्यात करता है
    दुनिया के कई देशों को भारत मक्का निर्यात करता है। वहीं, अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा मक्का उत्पादक देश है। पिछले कुछ सालों में भारत ने निर्यात के साथ ही मक्का आयात करना भी शुरू कर दिया है। अमेरिका चाहता है कि दूसरे देशों के बजाय भारत उनसे मक्का खरीदे वो भी 50 फीसदी टैरिफ देने के बाद। साथ ही उस मक्के को खरीदे जिसे यहां पर बेचने की सख्त मनाही है। (Photo: Indian Express) व्हाइट हाउस में कितने कमरे हैं? किस फ्लोर पर रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप

  • 5/10

    भारत में क्यों बढ़ गई मक्के की खपत
    भारत में मक्के की खपत तब बढ़ गई जबसे एथनॉल नीति आई है। सरकार ने ईंधन में एथनॉल मिलाने के लिए मक्के का आयात शुरू किया है। लेकिन अमेरिका से मक्का आयात नहीं करता है जिसे लेकर ट्रंप नाराज हैं। भारत दुनिया मक्का उत्पादन के मामले में 6वां सबसे बड़ा देश है। मक्के का इस्तेमाल, खाने और एथनॉल उत्पादन के अलावा, पशु आहार और पोल्ट्री फार्म पर होता है। वर्तमान समय में देश में करीब 4 करोड़ टन मक्के का उत्पादन होता है जिसे साल 2047 तक बढ़ाकर 8.6 करोड़ टन करने का लक्ष्य है।

  • 6/10

    दो सालों में इतनी बढ़ गई खपत
    एथनॉल बनाने के बाद से मक्के की जरूरत ज्यादा पड़ने लगी है जिसके चलते भारत को आयात भी करना पड़ रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 में भारत में एथनॉल का उत्पादन में मक्के का इस्तेमाल बढ़ने, पोल्ट्री उद्योग बढ़ने और चीनी उत्पादन में कमी की वजह डिमांड बढ़ गई है। देश ने साल 2023 में करीब 5 हजार टन मक्के का आयत किया और 2024 में यह बढ़कर करीब 10 लाख टन हो गया। अब अमेरिका चाहता है कि जब भारत इतनी बड़ी मात्रा में मक्का आयात कर रहा है तो वह उससे क्यों न खरीदे। (Photo: Indian Express)

  • 7/10

    किन देशों से आयात होता है मक्का
    व्यापार मंत्रालय के अनुसार भारत साल 2024 में भारत ने म्यांमार से 1-2 लाख टन मक्का खरीदा था, अगस्त 2025 तक 1.3 लाख टन हो गया है। म्यांमार के साथ भारत का आयात टैक्स फ्री है। इसके अलावा जनवरी से अगस्त तक (2025) करीब 4 लाख टन मक्का यूक्रेन से आयात किया। यहां भी मक्का पर भी आयात शुल्क फ्री है। वहीं, 10 लाख टन के कुल आयात में थाईलैंड और अर्जेंटीना भी शामिल है। मौजूदा समय में देश को करीब 60 से 70 लाख टन मक्के की जरूरत है। यही वजह है कि अमेरिका चाहता है कि भारत उससे मक्का आयात करे। (Photo: Pexels) जब पहली नजर में इस लड़की पर डोनाल्ड ट्रंप हार बैठे थे दिल, 5 साल के ब्रेकअप के बाद यूं परवान चढ़ा था प्यार

  • 8/10

    अमेरिका से मक्का न खरीदने की वजह
    अमेरिका में जो मक्के होते हैं वह 90 फीसदी जेनेटिकली मोडिफाइड होते हैं जिसका इस्तेमाल भारत में खाने या जानवरों के लिए करने पर सख्त पाबंदी है। दूसरी सबसे बड़ी वजह उस पर लगने वाला 50 फीसदी टैरिफ है। साथ ही लॉजिस्टिक्स की लागत भी अधिक हो जाती है जो इसे घरेलू बाजार में महंगी बनाता है। (Photo: Indian Express)

  • 9/10

    यह भी है कारण
    भारत खुद दुनिया के सबसे बड़े मक्का उत्पादक देशों में से एक है। ऐसे में उसे बहुत ज्यादा इसका जरूरत नहीं पड़ती है। जितनी जरूरत पड़ती है उसकी पूर्ति टैरिफ फ्री देशों से हो जाती है और वह भी बिना जेनेटिकली मोडिफाइड हुए। इसके साथ ही भारत घरेलू किसानों को प्राथमिकता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी मक्के को खरीदने की अनुमति नहीं देता है। (Photo: Indian Express)

  • 10/10

    किस राज्य में होता है सबसे अधिक मक्का
    भारत में सबसे अधिक मक्के का उत्पादन बिहार में होता है। इसके बाद क्रमशः कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश मुख्य मक्का उत्पादक राज्य हैं। (Photo: Unsplash) वो शख्स जिसने डोनाल्ड ट्रंप को दिया टैरिफ प्लान का दिमाग, पहले कार्यकाल में भी किया था खेल

TOPICS
America
Donald Trump
India Exports
National News
Trade Deal
+ 1 More
अपडेट
15 जनवरी से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 10 साल बाद बुध और यूरेनस बनाएंगे नवपंचम राजयोग, आकस्मिक धनलाभ के योग
आम आदमी को बड़ा झटका! 26 दिसंबर से देश में बढ़ जाएगा रेल किराया
गाजियाबाद : बीच मॉल में प्रेमिका को किया प्रपोज, भरी मांग, पहनाया मंगलसूत्र, अब वीडियो हो रहा Viral
जेवर के संपत्ति बाजार पर लगा ग्रहण? आवेदन करने से कतरा रहे हैं निवेशक
IND U19 vs PAK U19: समीर मिन्हास का शतक, 400 का आंकड़ा किया पार; वैभव सूर्यवंशी से फिर भी पीछे
UGC NET December 2025 City Slip Out: यूजीसी नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
थकान, वजन बढ़ना या मूड स्विंग्स? महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस के बड़े संकेत, नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की रफ्तार धीमी, 643 में देरी
‘वो एक अच्छे एक्टर हैं’, शक्तिमान का रोल देने से मना करने के बाद अब मुकेश खन्ना ने की रणवीर सिंह की तारीफ, बोले- उनमें गजब की ऊर्जा…
IPL 2026 GT Playing 11: शुभमन गिल के साथ कौन करेगा ओपन? गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
घर पर उगाएं ताजी लहसुन की पत्तियां, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
2 days agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
2 days agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
2 days agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US