-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के साथ ही अब हर किसी की नजरें लोकसभा स्पीकर की कुर्सी पर टिकी हुई है। दरअसल, 18 जून से संसद का ग्रीष्मकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। (@Daggubati Purandeswari/FB)
-
इसी सत्र में नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। ऐसे में बीजेपी अपना स्पीकर बनाना चाहती है तो वहीं गठबंधन की सहयोगी चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की निगाहें भी स्पीकर की कुर्सी पर है।
-
लोकसभा स्पीकर के लिए कई नाम चर्चा में हैं लेकिन सबसे आगे राजमुंदरी से लोकसभा चुनाव जीतकर आईं बीजेपी नेता दग्गुबाती पुरंदेश्वरी का है। अगर बीजेपी पुंरदेश्वरी को स्पीकर बनाने में सफल रहती है तो ये एक तीर से दो निशाना साधने जैसा होगा।
-
दग्गुबाती पुरंदेश्वरी साउथ के बड़े नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे एनटी रामाराव की बेटी हैं जो टीडीपी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के रिश्ते में साली लगती हैं।
-
दरअसल, दग्गुबाती पुरंदेश्वरी की बहन नारा भुवनेश्वरी से चंद्रबाबू नायडू की शादी हुई है। इसके साथ ही जब चंद्रबाबू नायडू ने अपने ससुर एनटी रामा राव की सरकार का तख्तापलट किया था तब पुरंदेश्वरी ने उनका साथ दिया था।
-
ऐसे में अगर बीजेपी दग्गुबाती पुरंदेश्वरी का नाम स्पीकर के लिए आगे करती है तो इस बात की संभावना ज्यादा रहेगी कि चंद्रबाबू नायडू उनके पक्ष में खड़े रहेंगे।
-
पुरंदेश्वरी देवी अपने सौम्य स्वभाव के लिए जानी जाती हैं जिसके चलते उन्हें दक्षिण का सुषमा स्वराज कहा जाता है। पुरंदेश्वरी पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल थीं। लेकिन जब कांग्रेस सरकार ने आंध्र प्रदेश के दो टुकड़े कर दो राज्य बनाने का फैसला लिया तो वो नाराज हो गईं और साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी में शामिल हो गईं।
-
यूपीए-2 की सरकार में पुरंदेश्वरी मानव संसाधन एवं विकास राज्य मंत्री रह चुकी हैं। इसके साथ ही वो साल 2012 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं।
-
दग्गुबाती पुरंदेश्वरी पांच भाषाओं की जानकार हैं। वो हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और फ्रेंच की जानकार हैं। इसके साथ ही कुचिपुड़ी में भी वो माहिर हैं।
