-
व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी घटना के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भड़क उठे हैं। इस बार उनका चाबुक थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज के लोगों पर चलने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं यह क्या है और भारत किस कैटेगरी में है? (Photo: AP) अंदर से कैसा दिखता है व्हाइट हाउस, कितने कमरे हैं?
-
ट्रंप ने क्या कहा?
आगे बढ़ने से पहले यह जान लेते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि, वह सभी ‘थर्ड वर्ल्ड देशों’ के लोगों का अमेरिका माइग्रेट करना स्थायी रूप से रोक देंगे। उनका प्रशासन यह कदम इसलिए उठा रहा है ताकि अमेरिकी पूरी तरह से रिकवर कर सके और बाइडेन प्रशासन ने जो अवैध प्रवासी अमेरिका में घुस आए उन्हें निकाला जा सके। (Photo: AP) -
इन लोगों को अमेरिका से बाहर निकालेगी ट्रंप प्रशासन
पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, इसका उद्देश्य गैर-नागरिकों को दिए जाने वाले सभी संघीय लाभ और सब्सिडी को समाप्त करना, घरेलू शांति में बाधा डालने वाले प्रवासियों की नागरिकता खत्म करना और जो विदेश नागरिक देश पर बोझ की तरह हैं, जिनसे राष्ट्र और सुरक्षा को खतरा है या फिर जो पश्चिमी सभ्यता के अनुरूप नहीं हैं उन्हें निर्वासित करना है। (Photo: AP) -
थर्ड वर्ल्ड देश क्या है?
थर्ड वर्ल्ड देश का इस्तेमाल शीत युद्ध के दौरान उन देशों के लिए किया जाता था जो न तो अमेरिका के साथ और न ही सोवियत संघ के साथ। जो अमेरिका के सहयोग में थे उन्हें फर्ट वर्ल्ड और जो सोवियत संघ के समर्थक थे उन्हें सेकंड वर्ल्ड कहा जाता था। उस दौरान भारत गुटनिरपेक्ष था इसलिए थर्ड वर्ल्ड देश माना जाता था। (Photo: IOM – UN Migration/FB) -
वर्तमान समय में कौन से देश इस कैटेगरी में हैं
सोवियत संघ जब साल 1991 में टूटा तो इस शब्द का भी चलन कम हो गया। वर्तमान समय में थर्ड वर्ल्ड देश उन देशों को कहा जाता है जो आर्थिक रूप से पिछड़े और विकास की प्रक्रिया में हैं। ऐसे देशों में अधिक गरीबी, आर्थिक-राजनीतिक अस्थिरता और मृत्यु दर ज्यादा है। (Photo: IOM – UN Migration/FB) -
शीत युद्ध के दौरान इसका मतलब बिल्कुल अलग था। लेकिन सोवियत संघ के टूटने के बाद इसका पूरा-पूरा अर्थ ही बदल गया। इसके इस्तेमाल पिछड़े देशों के लिए किया जाना लगा। लेकिन ऐसी कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं है जिसके आधार पर कहा जा सके कि इस कैटेगरी में कौन-कौन से देश हैं। (Photo: IOM – UN Migration/FB)
-
थर्ड वर्ल्ड देशों की आधिकारिक सूची तो नहीं है लेकिन संयुक्त राष्ट्र के पास आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर देशों की सूची जरूरी है। इस सूची को लिस्ट डेवलप्ड कंट्रीज (Least Developed Countries- LDCs) कहा जाता है। जो प्रति व्यक्ति आय, आर्थिक व पर्यावरणीय संवेदनशीलता और मानव संपदा सूचकांक के आधार पर तय किया जाता है। (Photo: AP) सिर्फ इतने घंटे सोते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 45 सालों से फॉलो करते आ रहे हैं ये रूटीन
-
कितने देश शामिल हैं
अल्प-विकसित देश (Least Developed Countries) में कुल 44 देश शामिल हैं जिसमें अफगानिस्तान भी है। हालांकि, इस सूची में भारत शामिल नहीं है। (Photo: AP) -
अमेरिका में कई देशों के प्रवासी रहते हैं जिसमें सबसे अधिक मेक्सिको के लोग शामिल हैं। इसके अलावा चीन, फिलीपींस, पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान भी शामिल है। हालांकि, ट्रंप ने अभी यह साफ नहीं किया है कि आव्रजन रोकथाम में भारत शामिल होगा या नहीं। (Photo: AP)
-
क्यों भड़के ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की घटना के बाद भड़के हैं। इस गोलीबारी में नेशनल गार्ड के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जांच में पता चला की यह हमला एक अफगान नागरिक ने किया है जो बाइडेन प्रशासन के दौरान अपने परिवार के साथ अमेरिका आया था। (Photo: AP) वो शख्स जिसने डोनाल्ड ट्रंप को दिया टैरिफ प्लान का दिमाग, पहले कार्यकाल में भी किया था खेल