-
भारत में बड़े पैमाने पर मछलियों का उत्पादन किया जाता है। इसके साथ ही खपत के मामले में भारत उन देशों में शामिल है जहां बड़ी संख्या में लोग मछली का सेवन करते हैं। कई सारी समस्याओं में मछली का सेवन लाभकारी बताया गया है। कई ऐसी मछली हैं जिनकी कीमत लाखों में है लेकिन एक ऐसी भी मछली है जिसकी उल्टी करोड़ों रुपये में बिकती है। (Photo: Indian Express)
-
दरअसल, ये स्पर्म व्हेल मछली है जिसकी उल्टी करोड़ों में बिकती है। आइए जानते हैं क्यों इतनी महंगी होती है व्हेल मछली की उल्टी? (Photo: Indian Express)
-
स्पर्म व्हेल मछली की उल्टी को ‘एम्बरग्रीस’ कहते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ये व्हेल के शरीर से निकलने वाला मल होता है जो उसकी आंत से बाहर आता है। व्हेल मछली की उल्टी को ‘तैरता हुआ सोना’ भी कहा जाता है। दरअसल, व्हेल मछली समुद्र तट के पास जल्दी नहीं आती हैं और इनकी उल्टी लंबे समय तक समुद्र में तैरती रहती है। (Photo: Indian Express)
-
दरअसल, व्हेल मछली समुद्र में कई ऐसी चीजों का सेवन करती है जो पच नहीं पाता है। ऐसे में ये उल्टी के रूप में बाहर आ जाता है जिसे एम्बरग्रीस कहा जाता है। ये दिखने में मोम जैसा होता है लेकिन पत्थर जैसा ठोस होता है। व्हेल मछली के उल्टी का रंग काला या फिर स्लेटी कलर का होता है। (Photo: Indian Express)
-
मार्केट में व्हेल मछली की उल्टी की कीमत सोने और हीरे से भी ज्यादा है। इसकी उल्टी का डिमांड परफ्यूम बनाने वाली कंपनियों में ज्यादा रहता है। दरअसल, व्हेल मछली की उल्टी से आने वाली तेज गंध से बना खुशबूदार परफ्यूम लंबे समय तक सुरक्षित और सुगंधित रहता है। (Photo: Pexels)
-
परफ्यूम के अलावा व्हेल मछली की उल्टी का इस्तेमाल दवा बनाने में भी किया जाता है। इसके साथ ही यौन संबंधित समस्याओं के इलाज में भी इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है। (Photo: Pexels)
-
सिर्फ इतना ही नहीं व्हेल मछली की उल्टी यानी एम्बरग्रीस का इस्तेमाल कई महंगी शराब में भी किया जाता है। वहीं, मिस्र में तो आज भी इसकी उल्टा का इस्तेमाल सिगरेट में फ्लेवर के लिए किया जाता है। (Photo: Pexels)
-
भारत में स्पर्म व्हेल मछली के उल्टी को बेचना और रखना दोनों ही पर ही रोक लगा हुआ है। वाइल्डलाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट 1972 के तहत स्पर्म व्हेल मछली की घटती आबादी के चलते ये एक प्रोटेक्टेड स्पीशीज है जिसके चलते इसकी उल्टी को बेचना और रखना दोनों ही गैरकानूनी है। (Photo: Pexels)
-
कुछ समय पहले महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने 5.6 किलोग्राम एम्बरग्रीस जब्त किया था जिसकी वैल्यू मार्केट में 6.20 करोड़ रुपये थी। ऐसे में एक किलोग्राम व्हेल मछली की उल्टी 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा में बिकती है। (Photo: Indian Express)
