-
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज पेश हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट को संसद में पेश कर रही हैं। इसी के साथ उन्होंने लगातार 7वीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनसे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम था जिन्होंने 10 बार देश का बजट पेश किया लेकिन लगातार बजट पेश करने का रिकॉर्ड निर्मला सीतारमण के नाम हो गया है। ऐसे में क्या आपको पता है कि, किस देश ने पेश किया था पहला बजट और भारत में इसे कब पेश किया गया? (PTI)
-
बजट शब्द कहां से आया
बजट (Budget) अंग्रेजी का शब्द है जिसे लैटिन शब्द “बुल्गा’ से लिया गया है। इसका अर्थ है चमड़े का थैला। बुल्गा से फ्रांसीसी शब्द बोऊगेट की उत्पत्ति हुई फिर बाद में अंग्रेजी में बोगेट जो आगे चलकर बजट बन गया। इसी के चलते बजट चमड़े के बैग में ही लेकर आया जाता था और संसद के पटल पर रखा जाता था। -
किस देश में हुई थी बजट की शुरुआत
सबसे पहले बजट की शुरुआत ब्रिटेन में हुई थी। वर्ष 1760 के शुरू में राजकोष के चांसलर ने प्रत्येक वित्तीय वर्ष की शुरुआत में संसद में राष्ट्रीय बजट पेश करना शुरू किया था। (PTI) -
भारत का पहला बजट?
भारत में पहली बार बजट ब्रिटिश काल में 7 अप्रैल 1860 को पेश किया गया था। भारत में ब्रिटिश सरकार में वित्त मंत्री जेम्स विल्सन ने बजट पेश किया था। (PTI) -
किसने पेश किया था आजाद भारत का पहला बजट
आजाद भारत का पहला बजट साल 1947 (26 नवंबर) को तत्कालीन वित्त मंत्री आरके शटमुखम चेट्टी ने पेश किया था जो बिना किसी टैक्स प्रपोजल के था। उस दौरान बजट के कुल राजस्व का अनुमान 171.15 करोड़ रुपये था। वहीं, राजकोषीय घाटा करीब 26.24 करोड़ रुपये था। वर्ष के लिए कुल खर्च का अनुमान 197.29 करोड़ रुपये था। (PTI) -
देश का सबसे छोटा बजट
देश का सबसे छोटा बजट वित्त मंत्री हीरूभाई मुलजीभाई पटेल ने वर्ष 1977 में पेश किया था जो केवल 800 शब्दों का था। (PTI) -
सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है जिन्होंने कुल 10 बार देश का बजट पेश किया था। (Indian Express) -
पहले सिर्फ इस भाषा में पेश होता था बजट
वर्ष 1955 तक बजट को सिर्फ अंग्रेजी में पेश किया जाता था। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने बजट पेपर्स को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही प्रिंट करने का फैसला किया। (Indian Express) -
जब टूटी 92 साल की परंपरा
आम बजट और रेलवे बजट साल 2017 तक अलग-अलग पेश किया जाता था। इसके बाद 92 साल पुरानी परंपरा को मोदी सरकार ने तोड़ते हुए आम बजट और रेल बजट को एक साथ पेश करने का फैसला किया। (PTI) -
देश के तीन प्रधानमंत्री भी पेश कर चुके हैं बजट
आजादी के बाद भारत का आम बजट हमेशा ही सरकार में वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाता रहा। लेकिन तीन बार ऐसे मौके आए जब वित्त मंत्री की जगह देश के प्रधानमंत्रियों ने सांसद में बजट भाषण पढ़कर पेश किया। जवाहरलाल नेहरू पहले भारत के प्रधानमंत्री थे जिन्होंने इस पद पर रहते हुए बजट पेश किया था। उनके अलावा इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी बतौर प्रधानमंत्री बजट पेश किया था। (Indian Express)
