-
किसी देश अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत है इसमें सोना भी अहम भूमिका निभाता है। दुनिया में सबसे अधिक गोल्ड रिजर्व अमेरिका के पास है। अमेरिका के पास 8 हजार टन से भी अधिक सोना रिजर्व है। इस मामले में भारत दुनिया का आठवां सबसे अधिक सोना रिजर्व करने वाला देश है। भारत के पास 880 टन सोना रिजर्व है। भारत में लोग सोने के गहने खूब पहनते हैं। लेकिन गहने के अलावा इसका कई और जगह पर भी इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं कहां-कहां सोने का इस्तेमाल होता है? (Photo: Unsplash)
-
सोने की कुछ खूबियां ऐसी हैं जो इसे सबसे अलग बनाती हैं। इसमें जंग नहीं लगती, आसानी से पिघलाया और ढाला जा सकता है। लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। साथ ही इसकी आसानी से पतली तार और शीट बनाई जा सकती है और इसका प्राकृतिक पीली चमक जस की तस बनी रहती है। (Photo: Unsplash)
-
आभूषण
सोने से गहने बनाने की परंपरा करीब 6,000 साल पुरानी है। मिस्र के फिरौन तूतनखामुन का प्रसिद्ध मुखौटा भी सोने से बना था। पूरी दुनिया में निकाले जाने वाले कुल सोना का लगभग 70 प्रतिशत से भी अधिक हिस्सा गहनों में इस्तेमाल होता है। (Photo: Unsplash) -
वित्त और निवेश
जिस देश के पास जितना अधिक सोना रिजर्व है उसकी अर्थव्यवस्था उतनी मजबूत होगी। वित्त और निवेश की क्षेत्र में सोना अहम भूमिका निभाता है। लोग सोना में खूब निवेश करते हैं। (Photo: Unsplash) सबसे अधिक कहां होता है चांदी का इस्तेमाल, कीमत बढ़ने के पीछे क्या है असली वजह -
मेडिकल क्षेत्र में इस्तेमाल
कई ऐसी रिपोर्ट आई हैं जिसमें बताया गया है कि सोने का इस्तेमाल 700 ईसा पूर्व से दांतों के इलाज के लिए होते आ रहा है। यह शरीर के लिए सुरक्षित होता है और एलर्जी नहीं करता। चिकित्सा क्षेत्र में सोने का उपयोग कई दवाओं और रेडियोआइसोटोप के रूप में किया जाता है। (Photo: Unsplash) -
इन रोगों में होता है इस्तेमाल
गठिया और टीबी जैसी बीमारियों की इस्तेमाल में भी सोना का इस्तेमाल किया जाता है। कैंसर के ट्रीटमेंट में गोल्ड-198 का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, आंख बंद न होने की बीमारी में भी पलकों में सोना लगाया जाता है। (Photo: Unsplash) -
एयरोस्पेस
अंतरिक्ष उद्योग में भी सोने का इस्तेमाल होता है। मशीनों के पुर्जों को चिकना रखने, इलेक्ट्रिक सर्किट, अंतरिक्ष यानों के अंदरूनी हिस्सों पर कोटिंग के लिए सोने का इस्तेमाल किया जाता है। इससे अंदर मौजूद लोगों को गर्मी और इंफ्रारेड किरणों से बचने में मदद मिलती है। (Photo: Unsplash) -
इलेक्ट्रॉनिक्स
इलेक्ट्रॉनिक्स में सोना का खूब इस्तेमाल होता है क्योंकि इसमें जंग नहीं लगती। लगभग हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में थोड़ी मात्रा में सोना होता है। मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप, कंप्यूटर, कैलकुलेटर और जीपीएस उपकरण में भी सोने का इस्तेमाल होता है। (Photo: Unsplash) -
इसके अलावा सोने का इस्तेमाल ओलंपिक पदकों, धार्मिक प्रतीकों, ऑस्कर ट्रॉफी में किया जाता है। कई ऊंची इमारतों में गर्मी को नियंत्रित करने के लिए ऊर्जा सक्षम कांच (Energy Efficient Glass) लगाया जाता है जिसे बनाने में सोने का इस्तेमाल किया जाता है। (Photo: Unsplash) अमेरिका, चीन या भारत, किसके पास सबसे अधिक और कितना है सोना