-

राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई थी। (Indian Express)
-
लोकसभा में 10 साल से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था। 2024 के चुनाव में कांग्रेस 99 सीटों के साथ सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनी है। ऐसे में राहुल गांधी को कई शक्तियां और अधिकार मिलेगा।
-
अपने 20 साल के पॉलिटिकल करियर में राहुल गांधी पहली बार कोई संवैधानिक पद संभालेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी और उनकी कितनी सैलरी होगी।
-
राहुल गांधी को लुटियंस जोन में लंबा चौड़ा बंगला मिलेगा जिसमें चार सर्वेंट्स क्वार्टर, दो गैराज, बंगेल के आगे पीछे बड़ा हरा-भरा लॉन होगा और एक ड्राइवर मिलेगा।
-
राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर चुना गया है और नेता प्रतिपक्ष का दर्जा संवैधानिक तौर पर कैबिनेट मंत्री के बराबर माना जाता है। केंद्र में कैबिनेट मिनिस्टर्स को टाइप 8 (8250 स्क्वायर फीट) का बंगला मिलता है।
-
राहुल गांधी को जो सरकारी बंगला मिलेगा उसमें 7 बड़े कमरे होंगे जिसमें ड्राइंग रूम, लिविंग रूम, डायनिंग रूम, बेडरूम के साथ ही करीब 4 बाथरूम होंगे।
-
राहुल गांधी जिस पद पर होंगे उनकी वेतन केंद्रीय मंत्री के बराबर होगी। साथ ही भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।
-
नेता प्रतिपक्ष को प्रतिमाह 3,30,000 रुपये तनख्वाह मिलती है। इसके अलावा हर महीने एक हजार का सत्कार भत्ता और 14 लोगों का स्टाफ मिलता है।
-
इसके अलावा राहुल गांधी को कैबिनेट मंत्री के समान ही उच्च स्तर की सुरक्षा मिलेगी। साथ ही उन्हें मुफ्त हवाई यात्रा, रेल यात्रा और कई सुविधाएं मिलेंगी।