-
देश में फिर से एक बार लोकतंत्र का महापर्व आ गया है। जनता फिर से अगले 5 सालों के लिए अपने प्रतिनिधि चुनने को तैयार है। लोकसभा चुनाव इस बार 7 चरणों में हो रहे हैं। 11 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। मतदान का सिलसिला 19 मई को सातवें और आखिरी चरण के मतदान के साथ समाप्त होगा। 23 मई को चुनावों के परिणाम घोषित किये जाएंगे। लेकिन इन सबसे पहले लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अपनी जायदाद घोषित की है। नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को हलफनामा देना होता है जिसमें उम्मीदवारों को अपनी संपत्ति का ब्योरा भी देना पड़ता है। तमाम नेताओं के बीच हम आपको पांच महिला उम्मीदवारों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इन पांचों उम्मीदवारों के पास लगभग 350 करोड़ की संपत्ति है। इन सबमें सबसे अमीर हैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुप्रिया सुले। सुप्रिया सुले के पास कुल 140.88 करोड़ की प्रॉपर्टी है। सबसे कम संपत्ति बीजेपी की पूनम महाजन के पास है। पूनम के पास मात्र 1.06 करोड़ की प्रॉपर्टी है। हालांकि पूनम महाजन ने 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी कुल संपत्ति 108.08 करोड़ घोषित की थी।
-
फिल्म अभिनेत्री रह चुकीं उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने मुंबई नॉर्थ से अपना उम्मीदवार बनाया है। उर्मिला ने अपने हलफनामे में अपने पति की संपत्ति को जोड़कर घोषित किया है।
-
पूनम महाजन दिवंगत बीजेपी नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं। पूनम मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से चुनाव लड़ रही हैं। यहीं से उनके पिता भी चुनाव लड़ा करते थे।
-
सुप्रिया सुले पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की बेटी हैं। सुप्रिया ने महाराष्ट्र के बारामती से नामांकन भरा है।
-
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी कन्नौज से चुनाव मैदान में हैं।
-
हेमा मालिनी यूपी के मथुरा से बीजेपी के टिकट पर एक बार फिर से मैदान में हैं। 2014 में भी हेमा यहीं से सांसद चुनी गई थीं।
