-
नवरात्रि के पावन महीने में भक्त मां दुर्गा की पूजा-आराधना करते हैं और व्रत रखते हैं। इसके साथ ही मंदिर जाकर माता के दर्शन करते हैं। भारत में मां दुर्गा के कई चमत्कारी मंदिर है जहां पर नवरात्रि के मौके पर भक्तों की खूब भीड़ रहती है। (Photo: Indian Express) माता सती के अंग जहां गिरे, वहां बने शक्ति पीठ, जानिए भारत समेत किन-किन देशों में स्थित है ये 51 पवित्र स्थल
-
1- ज्वाला देवी मंदिर (हिमाचल प्रदेश)
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मां ज्वाला देवी मंदिर जो काफी प्रसिद्ध है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक है जहां पर नवरात्रि दिनों में काफी भीड़ रहती है। शास्त्रों के अनुसार ज्वाला देवी में माता सती की जिह्वा गिरी थी। (Photo: Indian Express) -
2- नैना देवी मंदिर (नैनीताल)
नैनीताल की खूबसूरत पहाड़ी में नैनी झील के उत्तरी किनारे पर नैना देवी मंदिर स्थित है। यहां माता सती के शक्ति रूप की पूजा होती है और नवरात्रि के दिनों में भक्त की खूब भीड़ रहती है। (Photo: Indian Express) -
3- कामाख्या देवी मंदिर (असम)
असम के गुवाहाटी में नीलगिरी पर्वत पर स्थित कामाख्या मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। कामाख्या मंदिर को सबसे पुराना शक्तिपीठ माना जाता है। साथ ही यह तंत्र साधना का एक महत्वपूर्ण और पवित्र केंद्र है। नवरात्रि के मौके पर यहां देश के कोने-कोने से भक्त माता के दर्शन के लिए आते हैं। (Photo: Indian Express) नवरात्रि में फिटकरी के इस छोटे उपाय से भर सकती है खाली तिजोरी, पूजा के समय बस ऐसे करें इस्तेमाल -
4- करणी माता मंदिर (राजस्थान)
राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित करणी माता मंदिर को काफी चमत्कारी बताया जाता है। यहां पर भी नवरात्रि के मौके पर खूब भीड़ रहती है। (Photo: Indian Express) -
5- दंतेश्वरी मंदिर (छत्तीसगढ़)
51 शक्तिपीठों में से एक दंतेश्वरी मंदिर भी है जो छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां पर माता सती का दांत गिरा था। (Photo: Indian Express) -
6- श्रीसंगी कालिका मंदिर (कर्नाटक)
कर्नाटक के बेलगाम में स्थित श्रीसंगी कालिका मंदिर मां दुर्गा के काली रूप को समर्पित है। यह कर्नाटक में देवी का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। (Photo: Indian Express) नवरात्रि उपवास में खाने का 40 फीसदी हिस्सा फाइबर से भरपूर होना चाहिए, मखाने के साथ खा सकते हैं ये पांच चीजें -
7- दक्षिणेश्वर काली मंदिर (कोलकाता)
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां की राजधानी कोलकाता में मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर है। नवरात्रि के मौके पर यहां पर भक्तों की खूब भीड़ रहती है। (Photo: Indian Express) -
8- अम्बाजी मंदिर (गुजरात)
गुजरात में स्थित अम्बाजी मंदिर को काफी चमत्कारी बताया गया है। माना जाता है कि यह मंदिर लगभग बारह सौ साल पुराना है। इस मंदिर के गर्भगृह में माता की कोई प्रतिमा नहीं है। यहां माता का एक श्री-यंत्र स्थापित है। नवरात्रि के दिनों में यहां पर देश के कोने-कोने से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। (Photo: Indian Express) -
9- विशालाक्षी मंदिर (वाराणसी)
वाराणसी में विशालाक्षी मंदिर है जिसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां मां सती के दाहिने कान की मणि गिरी थी। यहां पर भी नवरात्रि के दिनों में भक्तों की खूब भीड़ रहती है। इसके साथ ही वाराणसी के दुर्गा कुंड भी दुर्गा मंदिर है जो काफी प्रसिद्ध है। (Photo: Indian Express) -
10- श्री महालक्ष्मी मंदिर (कोल्हापुर)
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में श्री महालक्ष्मी मंदिर है जिसको लेकर मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी हो जाती है। नवरात्रि के दिनों में हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। (Photo: Indian Express) नवरात्रि के 9 रंग, किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहने? क्या है महत्व
