-
काफी लोगों का सपना रहता कि वह विदेश में जाकर पढ़ाई करें। लेकिन अधिक खर्च के चलते यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। Insider Monkey की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां कम खर्च में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा हासिल की जा सकती है। इन देशों में कम ट्यूशन फीस, रहने का खर्च किफायती है और छात्रों के लिए स्कॉलरशिप व पार्ट-टाइम जॉब के विकल्प भी मौजूद रहते हैं। (Photo: Pexels) कई सरकारी नौकरी में मांगी जाती है कम्प्यूटर की यह डिग्री, IT सेक्टर में भी आ सकता है काम
-
1- Norway
दुनिया में सबसे सस्ती पढ़ाई के मामले में नॉर्वे पहले स्थान पर है। यहां की कई पब्लिक यूनिवर्सिटी में मुफ्त शिक्षा मिलती है। (Photo: Pexels) -
2- Czechia
चेक गणराज्य यूरोप के उन देशों में से एक है जहां छात्र सस्ते में उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं। (Photo: Pexels) -
3- France
इसमें फ्रांस भी शामिल है जहां पर छात्रों को स्कॉलरशिप मिलता है। (Photo: Pexels) AI के जमाने में कौन से स्किल्स सबसे ज्यादा डिमांड में हैं, मोटी सैलरी के लिए कर लें पांच में से कोई भी एक कोर्स -
4- Germany
जर्मनी में हर साल हजारों की संख्या में भारतीय उच्च शिक्षा के लिए जाते हैं। यहां पर ट्यूशन फीस लगभग मुफ्त होती है जिसके चलते छात्रों का यह पसंदीदा देश है। (Photo: Pexels) -
5- Spain
स्पेन भी एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाता है जिसके तहत सस्ती ट्यूशन फीस और कम रहने का खर्च आता है। (Photo: Pexels) -
6- Austria
ऑस्ट्रिया भी यूरोप के उन देशों में से एक है जहां पर शिक्षा के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है। यहां की सरकार एजुकेशन के लिए कई सारे प्रोग्राम चलाती है जिसके चलते छात्रों को रहने और कम फीस में पढ़ाई करने का मौका मिलता है। (Photo: Pexels) दिल्ली यूनिवर्सिटी से सस्ते में कर सकते हैं ये 7 डिमांडिंग लैंग्वेज कोर्सेस, एक भी सीख लिया तो लाइफ सेट -
7- Portugal
पुर्तगाल में कई पब्लिक स्कूलों में मुफ्त में पढ़ाई होती हैं। यहां से उच्च शिक्षा हासिल करना भी काफी सस्ता और आसान है। (Photo: Pexels) -
8- Poland
भारतीय छात्रों के बीच पोलैंड काफी लोकप्रिय है। यहां बैचलर, मास्टर और पीएचडी तक की पढ़ाई काफी सस्ते में की जा सकती है। (Photo: Pexels) -
9- Taiwan
ताइवान टेक्नोलॉजी और रिसर्च का हब है जिसके चलते यह अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां कम पैसे में शिक्षा और स्कॉलरशिप भी मिलती है। हर साल भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों से छात्र यहां पढ़ने के लिए आते हैं। (Photo: Pexels) -
10- Hungary
सस्ती पढ़ाई के मामले में हंगरी दुनिया का 10वां देश है। यहां विदेशी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध है। खासकर इंजीनियरिंग, विज्ञान और मेडिकल के क्षेत्र में जिसके चलते हर साल अच्छी संख्या में विदेशी पढ़ने आते हैं। (Photo: Pexels) -
भारत
भारत की बात करें तो यह दुनिया का 12वां देश है जहां पर शिक्षा काफी सस्ती है। भारत में कई ऐसी सरकारी यूनिवर्सिटी हैं जहां पर कम पैसे में पढ़ाई कराई जाती है। साथ ही विदेशी छात्रों के लिए भी सरकार कई सारे प्रोग्राम चलाती है जिसके चलते फ्री में या फिर स्कॉलरशिप के जरिए कम पैसे में शिक्षा हासिल की जा सकती है। (Photo: Pexels) चाहते हैं अच्छी सैलरी, तो इन सात में से कोई भी एक डिप्लोमा कोर्स कर लें