-
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की सत्ता में वापसी करते ही कई बड़े फैसलों से पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा था कि अब दूसरे देशों से अमेरिका आने वाली वस्तुओं पर टैरिफ लगाएंगा। इसका कई देशों ने विरोध भी किया था। (Photo: AP)
-
लेकिन अब ऐसा लगता है कि टैरिफ युद्ध छिड़ गया है। दरअसल, यूएस ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे कोलंबिया के नागरिकों को दो सैन्य विमानों के जरिए वापस भेजा जिसे राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इतरने की इजाजत नहीं दी। (Photo: Gustavo Petro/FB)
-
कोलंबिया सरकार ने जब इन अमेरिकी सैन्य विमानों को उतरने की इजाजत नहीं दी तो डोनाल्ड ट्रंप तिलमिला उठा और अमेरिका ने कोलंबिया पर कई प्रतिबंध लगा दिया। इसमें वीजा प्रतिबंध, शुल्क वृद्धि और कई तरह के प्रतिबंध शामिल है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने अब तक अपने प्रतिबंधों को लागू करने का आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है। (Photo: Gustavo Petro/FB)
-
अमेरिका के इस फैसले के बाद कोलंबिया ने भी उसे उसी के लहजे में जवाब दिया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने अमेरिकी वस्तुओं पर आयात शुल्क 25 प्रतिशत बढ़ाने का आदेश दिया है। इसी के बाद से कहा जा रहा है कि टैरिफ युद्ध छिड़ गया है। (Photo: Gustavo Petro/FB) सिर्फ इतने घंटे सोते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 45 सालों से फॉलो करते आ रहे हैं ये रूटीन
-
अमेरिका को क्या-क्या भेजता है कोलंबिया
अमेरिका को कोलंबिया कोयला, कच्चा तेल, सोना, कॉफी और ताजे फूल अच्छी मात्रा में निर्यात करता है। (Photo: AP) -
इसके साथ ही कोलंबिया लैटिन अमेरिका में तीसरा सबसे बड़ा अमेरिकी व्यापारिक भागीदार है। (Photo: AP)
-
इसका साथ ही कोलंबिया दुनिया को वो चौथा देश है जो अमेरिका को सबसे अधिक कच्चा तेल निर्यात करता है। साल 2023 में कोलंबिया ने प्रतिदिन लगभग 209,000 बैरल तेल अमेरिका भेजा था। (Photo: AP)
-
बता दें कि, राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के इस फैसले के बाद ट्रंप ने कोलंबिया से आने वाले सभी सामानों पर आयात शुल्क 25% बढ़ाने का आदेश दिया। अब ऐसा कहा जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर ये आयात शुल्क 50% तक बढ़ाया जा सकता है। (Photo: Gustavo Petro/FB) डोनाल्ड ट्रंप के इन फैसलों से हिल गई पूरी दुनिया, सजा माफी से लेकर बॉर्डर सील तक
