-
Bhojpuri Star Kunal Singh: साल 1983 में 'गंगा किनारे मोरा गांव' नाम से आई फिल्म ने तो इतिहास रच दिया था। यह फिल्म वाराणसी के एक थियेटर में लगातार 1 साल 4 महीने तक चली थी। यह भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में आज भी एक रेकॉर्ड है। फिल्म में हीरो थे कुणाल सिंह। वही कुणाल सिंह जिन्हें भोजपुरी फिल्मों का अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी कहा जाता है। यह संयोग ही है कि भोजपुरी के अमिताभ और असली अमिताभ एक साथ फिल्म भी कर चुके हैं। फिल्म का नाम था गंगोत्री। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
-
कुणाल सिंह करीब 4 दशक से भोजपुरी फिल्मों में काम कर रहे हैं।
-
कुणाल ने अब तक 273 फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी फिल्मों में योगदान के लिए साल 2012 में उन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों राष्ट्रकवि दिनकर अवार्ड से भी नवाजा गया था।
-
कुणाल के पिता बिहार में विधायक थे और बाद में मंत्री भी बने थे। हालांकि कुणाल शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे।
-
अपने सपनों में रंग भरने कुणाल ने बिहार से मुंबई का रुख कर लिया। हालांकि जिस बिहार को छोड़ वह मुंबई गए थे उसी बिहार में वो आज अमिताभ बच्चन के नाम से मशहूर हैं।
-
कुणाल राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पटना साहिब से चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे।
-
कुणाल सिंह का कहना है कि भोजपुरी फिल्मों में अपनी जगह सुपरस्टार रवि किशन को लेते देखना चाहते हैं।
