देश की दिग्गज महिला नेत्रियों की बात की जाए तो इसमें मायावती, सोनिया गांधी से लेकर ममता बनर्जी का नाम तक आता है। इन्हें राजनीति का धुरंधर माना जाता है। वहीं इस लिस्ट में लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का नाम भी आता है। कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद उन्होंने बिहार की कमान संभाली है। इसके साथ ही कई नेत्रियां ऐसी हैं जो केंद्र सरकार में मंत्री हैं। आज बात देश की दिग्गज महिला नेताओं की करेंगे और जानेंगे कि कौन कितना एजुकेटेड है। -
Sonia Gandhi- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कैंब्रिज से विदेशी भाषाओं में तीन साल का कोर्स किया है।
-
Mayawati- बसपा प्रमुख मायावती ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 1976 में मेरठ विश्वविद्यालय से बी.एड की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने 1983 में एल.एल.बी की डीग्री हासिल की।
-
Mamata Banerjee- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 1977 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से एमए, 1982 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी।
Rabri Devi- आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी 8वीं पास हैं। Smriti Irani- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 12वीं पास हैं। मौजूदा वक्त में समृति ईरानी अमेठी से सांसद और केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। -
Dimple Yadav- मुलायम सिंह यादव की बहू और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ग्रेजुएट हैं। डिंपल ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीए किया है।
-
Vasundhra Raje- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में बीए किया है।
-
Maneka Gandhi- संजय गांधी की पत्नी और बीजेपी की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी 12वीं पास हैं।
-
Anupriya patel- वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 2010 में सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर से एमबीए और 2001 में लेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई की।
Uma Bharti- बीजेपी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती 5वीं पास हैं। -
Priyanka Gandhi- सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मॉडर्न स्कूल और कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हासिल की। इसके बाद उन्होंने मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और बाद में 2010 में बौद्ध अध्ययन में मास्टर डिग्री हासिल की। (All Images: Indian Express Archieve and PTI)
