-
देश की सबसे धनी महिलाओं की बात की जाए तो इसमें जो पहला नाम आता है वो नीता अंबानी का है। वहीं इस लिस्ट में नीता अंबानी के अलावा मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गोतम अडानी की पत्नी प्रीती अडानी, इंफोसिस के संस्थापक और अध्यक्ष नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ती का नाम भी शामिल है। ऐसे में आज हम आपको देश के दिग्गज बिजनेस टायकून की पत्नियों के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि कितनी एजुकेटेड हैं इन धनकुबेरों की पत्नियां। देखें तस्वीरें।
Nita Ambani- नीता अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। उनकी गिनती देश की सबसे अमीर महिलाओं में की जाती है। उन्होंने नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की हुई है। Priti Adani- प्रीती अडानी अडानी ग्रुप के चेयरमैन और संस्थापक गौतम अडानी की पत्नी है। उन्होंने गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, अहमदाबाद से डेंटल सर्जरी में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। Tina Ambani- टीना अंबानी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की पत्नी हैं। टीना अंबानी ने कला में डिग्री के लिए जय हिंद कॉलेज में दाखिला लिया था लेकिन बाद में 1970 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। मौजूदा वक्त में वो कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की चेयरपर्सन हैं और हार्मनी फॉर सिल्वर्स फाउंडेशन और हार्मनी आर्ट फाउंडेशन की संस्थापक हैं। Natasha Poonawalla- नताशा पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला की पत्नी हैं। उन्होंने पुणे के सेंट मैरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की। इसके बाद सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। साल 2004 में, उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर डिग्री हासिल की। Sudha Murthy- सुधा मूर्ति इंफोसिस के संस्थापक और अध्यक्ष नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। उन्होंने एक कंप्यूटर वैज्ञानिक के रूप में अपना करियर शुरू किया और आज, वह इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और गेट्स फाउंडेशन की सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल की सदस्य हैं। उन्होंने बी.वी.बी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। Yasmeen Premji- यासमीन प्रेमजी विप्रो लिमिटेड के चेयरमैन अजीम प्रेमजी की पत्नी हैं। आज वह अपने फाउंडेशन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जरिए चैरिटी कर रही हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने इनसाइड आउटसाइड नामक एक डिज़ाइन पत्रिका के लिए एक सहायक संपादक के रूप में काम किया। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। (All Images: PTI and Instagram)
