-
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य तैयारी चल रही है। 22 जनवरी को रामलला को गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा। हर राम भक्त को इस दिन का लंबे समय से इंतजार है।
-
मगर इससे पहले ही अयोध्या में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
-
22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले हाल ही में अयोध्या में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
-
शोभा यात्रा में गाजे-बाजे के साथ राम दरबार की झांकी निकाली जा रही है।
-
इन झांकियों में अयोध्या की सड़कों पर कलाकार राम, सीता, हनुमान, लक्ष्मण की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं।
-
शोभा यात्रा के दौरान कई कलाकार लोक नृत्य भी करते नजर आ रहे हैं।
-
इस तस्वीर में कलाकार भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का लोकप्रिय नृत्य गेंडी लोक नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं।
-
यूपी की कैसरगंज सीट से बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी इस शोभा यात्रा में हिस्सा लिया।
-
इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जमकर डांस किया।
(Photos: Indian Express/Chitral Khambhati)
(यह भी पढ़ें: मंदिर पहुंचे और करने लगे झाड़ू-पोंछा, इस अंदाज में नजर आए पीएम नरेंद्र मोदी)
