• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. raja bhaiya vs ratna singh from mayawati close aide pooja pal to mukhtar ansari rival alka rai these female politicians beaten bahubalis in up elections

कोई भिड़ा राजा भैया से तो किसी ने मुख्तार अंसारी को चटाई धूल, बाहुबलियों के दांत खट्टे कर चुकी हैं यूपी की ये नेत्रियां

By: Suneet Kumar Singh
September 8, 2021 11:52 IST
हमें फॉलो करें
  • उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। 403 विधानसभा सीटों वाले इस सूबे के मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) हैं। योगी से पहले पिछले दो दशकों से प्रदेश की राजनीति मायावती (Mayawati), मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आसपास ही घूमती रही है। मायावती राज्य की 4 बार मुख्यमंत्री बनीं। मायावती के अलावा प्रदेश में और भी कई नेत्रियां हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र के बाहुबलियों को धूल चटा खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आइए जानते हैं यूपी की ऐसी ही चंद चर्चित नेत्रियों पर एक नजर: 
    1/8

    उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। 403 विधानसभा सीटों वाले इस सूबे के मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) हैं। योगी से पहले पिछले दो दशकों से प्रदेश की राजनीति मायावती (Mayawati), मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आसपास ही घूमती रही है। मायावती राज्य की 4 बार मुख्यमंत्री बनीं। मायावती के अलावा प्रदेश में और भी कई नेत्रियां हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र के बाहुबलियों को धूल चटा खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आइए जानते हैं यूपी की ऐसी ही चंद चर्चित नेत्रियों पर एक नजर: 

  • 2/8

    राजकुमारी रत्ना सिंह कालाकांकर राजघराने से हैं। वह प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं। प्रतापगढ़ सीट पर शुरू से इसी राजघराने का दबदबा रहा है। लेकिन राजा भैया के राजनीतिक उदय के साथ इस परिवार की प्रभाव कम होते गया।  (यह भी पढ़ें: जब प्रेग्नेंट थीं पत्नी तब जेल में बंद थे राजा भैया, मुलायम ने निकाला तब देख पाए थे बेटों का मुंह ) 

  • 3/8

    रत्ना सिंह 1996 और 1999 में प्रतापगढ़ से कांग्रेस लोकसभा सांसद रहीं। 2004 के लोकसभा चुनाव में बाहुबली राजा भैया के हाथों उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। दरअसल राजा भैया के बेहद करीबी अक्षय प्रताप सिंह ने राजकुमारी रत्ना सिंह को हरा दिया था। लेकिन राजकुमारी ने हार नहीं मानी और 2009 में फिर से वापसी की। उन्होंने इस चुनाव में राजा भैया के करीबी को करारी शिकस्त दी। (यह भी पढ़ें : ‘पढ़ेगा तो बुजदिल बन जाएगा’, राजा भैया को अनपढ़ रखना चाहते थे उनके पिता, मां ने चोरी से भेजा था स्कूल )

  • 4/8


    पूजा पाल बसपा का चर्चित नाम हैं। उनके पति राजू पाल भी बीएसपी विधायक थे। उनकी हत्या कर दी गई थी। 
    हत्या का आरोप लगा बाहुबली अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ पर। राजू पाल की हत्या के बाद उनकी विरासत को उनकी पत्नी पूजा पाल ने संभाला।  ( यह भी पढ़ें: ‘मायावती को छूकर हाथ गंदे नहीं करना चाहता’, जब बसपा चीफ के लिए ऐसा कुछ बोल गए थे राजा भैया )

  • 5/8

    यूपी की इलाहाबाद पश्चिमी सीट से पहली ही बार में उन्होंने पूर्व सांसद अतीक अहमद के बाहुबल और धनबल को चकनाचूर करते हुए उनके भाई अशरफ को हरा दिया। उस चुनाव के बाद ही अतीक अहमद के बुरे दिन भी शुरू हो गए थे पूजा पाल ने शहर पश्चिमी से अतीक अहमद के तिलिस्म को खत्म कर दिया।(यह भी पढ़ें: जेब से रूमाल निकाल मायावती की जूती साफ करने लगे थे DSP, बसपा चीफ ने देखा तक नहीं था )

  • 6/8

    रामलली मिश्रा जेल में बंद विधायक विजय मिश्रा की पत्नी हैं। वह अब यूपी की सियासत का जाना माना नाम बन चुकी हैं। 2016 के एमएलसी चुनाव में उन्होंने बाहुबली विनीत सिंह के भाई को करारी हार दी थी। विनीत सिंह ने इस सीट को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था, लेकिन फिर भी वह अपने भाई को जिता नहीं पाए थे। (यह भी पढ़ें: राजा भैया की बहन हैं विभा सिंह, राजघराने में हुई है शादी, कांग्रेस सांसद रह चुके हैं बहनोई )

  • 7/8

    अलका राय गाजीपुर में मोहम्मदाबाद से बीजेपी की विधायक हैं। उनके पति कृष्णानंद राय की सरेआम नृशंस हत्या कर दी गई थी। ( यह भी पढ़ें: इस नेता से बुआ सुन भड़क गईं मायावती, कहा – जवान दिखाने के लिए मुझसे जोड़ते हैं रिश्ता )

  • 8/8

    हत्या का आरोप लगा सजायाफ्ता डॉन मुख्तार अंसारी पर। पति की मौत बाद अलका राजनीति में आईं और मुख्तार के भाई जो मोहम्मदाबाद से विधायक भी थे उन्हें पटखनी दी। अब इस सीट पर अलका राय का ही दबदबा है।(यह भी पढ़ें: जब गेस्ट हाउस कांड के बाद प्लेन में टकरा गए थे मायावती और मुलायम, सुरक्षाकर्मियों के फूल गए थे हाथ-पांव )

TOPICS
Mayawati
Mukhtar Ansari
raja bhaiya
अपडेट
Year Ender 2025: इन एक्टर कपल के लिए मनहूस रहा ये साल, गोविंदा-सुनीता अहूजा से माही विज-जय भानुशाली के तलाक की भी उड़ी खबरें
दिल्ली में ‘बिल्ला’ को बाइक से दौड़ाकर गोली मारने का CCTV live Video Viral, फिल्मी स्टाइल में बंदूक लेकर बदमाश करते रहे पीछा
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: कब तक भारत लाए जा सकेंगे लूथरा ब्रदर्स? 
वक्फ के खिलाफ हाई कोर्ट ने दिया फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने लगाया स्टे; जानें पूरा मामला
एमएस धोनी फैन दूल्हे की अनोखी फरमाइश: शादी से पहले दुल्हन से ‘CSK मैच कॉन्ट्रैक्ट’ साइन कराया, धमाल मचा रहा Viral Video
कब्ज से हैं परेशान? सिर्फ रात में खा लें ये एक चीज, पेट की गंदगी खुद-ब-खुद होगी बाहर, आचार्य बालकृष्ण ने बताया तरीका
UGC, AICTE और NCTE को रिप्लेस करने वाले बिल को मिली केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, जल्द संसद में होगा पेश
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘मैं पूरी विनम्रता और सम्मान के साथ…’, ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरों पर अभिषेक बच्चन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- जब हमारी शादी…’
जुनून तो था, लेकिन मंजिल नहीं मिली: भारतीय लड़कियां लड़ते-लड़ते थक गईं, फिर भी जूनियर वर्ल्ड कप में 10वें स्थान से आगे नहीं बढ़ पाईं
83 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाला मुंबई का यह गांव खुफिया एजेंसियों के रडार पर क्यों है?
‘AI नौकरियां नहीं छीनेगा, सिर्फ…’ Microsoft के टॉप लीडर ने बताया- किन लोगों को असली खतरा
फोटो गैलरी
10 Photos
सर्दियों में भारत के मेहमान होते हैं ये 10 खूबसूरत पक्षी, हजारों किलोमीटर दूर से करके आते हैं सफर
2 hours agoDecember 12, 2025
11 Photos
लाल आलू क्यों है सफेद आलू से ज्यादा हेल्दी? जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
2 hours agoDecember 12, 2025
8 Photos
आलस को जड़ से खत्म कर देंगी ये 7 जापानी तकनीकें, जिंदगी से हमेशा के लिए मिटा देंगे टालमटोल
3 hours agoDecember 12, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US