-
मध्य प्रदेश का इंदौर शहर इस वक्त दूषित पानी को लेकर काफी चर्चा में है। यहां के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के चलते उल्टी-दस्त की महामारी जैसी स्थिति बन गई है। अब तक 3600 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हैं। (Photo: Pexels)
-
स्वस्थ शरीर के लिए शुद्ध पानी बेहद जरूरी है। दूषित पानी के चलते कई सारी गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। जहां देश के अधिकतर हिस्सों में लोग शुद्ध पानी के लिए वाटर प्यूरीफायर लगाते हैं तो वहीं, कई ऐसी जगह हैं जहां पर लोग पानी सीधा नल से पीते हैं। इन जगह पर पानी इतना शुद्ध होता है कि वाटर प्यूरीफायर का जरूरत नहीं पड़ता। (Photo: Pexels)
-
1- पुरी
भारत में सबसे शुद्ध पानी ओडिशा के पुरी में लोगों को मिलता है। यहां 100 प्रतिशत शुद्ध पानी नल जल से पहुंचाया जाता है। पुरी में 24 घंटे नल से सीधे पीने योग्य पानी मिलता है। यहां का पानी अंतरराष्ट्रीय मानकों (ISO 10500) के अनुसार शुद्ध है। (Photo: Freepik) -
2- भुवनेश्वर
शुद्ध पानी के मामले में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर देश का दूसरा शहर है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) ने यहां के पानी का सैंपल टेस्ट किया तो 10 में से सिर्फ एक सैंपल फेल हुआ। यहां अधिकांश जगहों पर पानी एकदम शुद्ध है। (Photo: Pexels) -
3- नवी मुंबई
नवी मुंबई के लोग भी सीधा नल से शुद्ध पानी पीते हैं। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) के 10 सैंपल में से एक भी फेल नहीं हुआ। यहां पर मोरबे बांध से आने वाली पानी को फिल्टर कर लोगों तक शुद्ध जल पहुंचाया जाता है। (Photo: Pexels) -
4- मैसूर
मैसूर के लोग भी शुद्ध पानी पीते हैं। कावेरी नदी से आने वाले जल को फिल्टर करके लोगों तक शुद्ध जल पहुंचाया जाता है। (Photo: Pexels) -
5- चंडीगढ़
चंडीगढ़ में भी लोग सीधे नल से शुद्ध पानी पीते हैं। यहां के बोरवेल और कजाउली वाटर वर्क्स से आने वाला पानी कई गुणवत्ता जांच से गुजरता है जिसके चलते पानी काफी साफ आता है। (Photo: Freepik) -
6- तिरुवनंतपुरम
केरल का तिरुवनंतपुरम शुद्ध जल के मामले में छठवें स्थान पर है। यहां पर अरूविक्कारा बांध से पानी की सप्लाई की जाती है। (Photo: Freepik) -
7- सूरत
सूरत में भी टैप वाटर कई गुणवत्ता परीक्षणों में सफल रहा है। घरेलू जल आपूर्ति को यहां काफी शुद्ध रखा गया है। (Photo: Pexels) दिमाग, लिवर और किडनी में कितनी देर में पहुंचता है पानी, जानें हाइड्रेशन की पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया