-
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग जारी है। कांग्रेस इनमें से 3 सीटों पर मैदान में है। (PTI Photo)
-
ऐसे में आज राष्ट्रपति से लेकर सीएम व पक्ष-विपक्ष के तमाम नेता अपने वोट डाल रहे हैं। इसी कड़ी में रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बच्चे रेहान राजीव वाड्रा और मिराया वाड्रा भी दिल्ली के एक पोलिंग सेंटर पर वोट डालने पहुंचे। (PTI Photo)
-
प्रियंका गांधी के दोनों बच्चों ने पहली बार वोट डाला है। इस दौरान पहली बार वोट करके दोनों ही भाई बहन बेहद खुश नजर आए। ये दोनों अपने पिता रॉबर्ट वाड्रा, मां प्रियंका गांधी वाड्रा और मामा राहुल गांधी के साथ वोट डालने पहुंचे थे। (PTI Photo)
-
मिराया ने बताया कि वो कॉलेज से केवल वोट डालने के लिए आई हैं और हर किसी को बाहर आना चाहिए और वोट करना चाहिए। वहीं रेहान ने सभी युवाओं से संविधान बचाने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए वोट करने की अपील की। (PTI Photo)
-
बता दें, मिराया रेहान से एक साल छोटी हैं। रेहान जहां 23 साल के हैं तो वहीं मिराया 22 साल की होने वाली हैं। दोनों बच्चे मीडिया की नजरों से दूर रहते हैं। पब्लिक लाइफ में दोनों बेहद कम नजर आए हैं। (PTI Photo)
-
फिलहाल दोनों बच्चे राजनीति से दूर हैं। हालांकि, ये दोनों अपने मामा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जिसके बाद ये चर्चा में आए थे। (Photo Source: @vadramiraya/instagram)
-
रेहान ने दून स्कूल से पढ़ाई की है, जबकि मिराया देहरादून के वेल्हम स्कूल में पढ़ी हैं। इसके अलावा प्रियंका के दोनों ही बच्चों को खेल में काफी दिलचस्पी है। स्पोर्ट्स लवर मिराया बास्केटबॉल प्लेयर हैं। वहीं, रेहान को शूटिंग पसंद है। (Photo Source: @raihanrvadra/instagram)
-
मिराया के टूर्नामेंट में कई बार प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी शिरकत करते हैं। साल 2016 में मिराया ज्यादा चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। (PTI Photo)
-
मिराया और रेहान नेचर के करीब रहना पसंद करते हैं। साथ ही रेहान एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर भी हैं। बचपन से ही उनकी दिलचस्पी इस फील्ड में थी। इसके अलावा रेहान एक विजुअल आर्टिस्ट और क्यूरेटर भी हैं। (Photo Source: @vadramiraya/instagram)
(यह भी पढ़ें: कितनी पढ़ी लिखी हैं Anupriya Patel?)
