-
महाकुंभ के बाद माघ मेले ने एक बार फिर से प्रयागराज को आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बना दिया है। माघ मेले में स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। प्रयागराज न सिर्फ अपने सांस्कृतिक और धार्मिक बल्कि खानपान के लिए भी खूब मशहूर है। अगर यहां जाएं तो ये आठ स्ट्रीट फूड्स का स्वाद जरूर चखें। ऐसा स्वाद शायद ही कहीं मिले। (Photo: PTI)
-
कचौड़ी-सब्जी
प्रयागराज में कचौड़ी और सब्जी खूब मशहूर है। सुबह-सुबह स्थानीय लोग नाश्ते में कचौड़ी और सब्जी खाते हैं। (Photo: Indian Express) -
दही-जलेबी
प्रयागराज के साथ ही वाराणसी में भी पुराने समय से ही लोग दही के साथ जलेबी खाते आ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों के एक साथ सेवन से माइग्रेन जैसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Pexels) -
चुरमुरा
प्रयागराज में चुरमुरा भी खूब मशहूर है। यहां के लोग इसे स्नैक्स के तौर पर खाना पसंद करते हैं। लईया, मासले, मूंगफली, सेव, हरी मिर्च, टमाटर, प्याज और ऊपर से नींबू का रस इसका स्वाद और भी बढ़ा देता है। (Photo: Pexels) किस शहर को कहते हैं ‘सिटी ऑफ प्राइम मिनिस्टर’, देश को दे चुका है 7 प्रधानमंत्री -
चाट
प्रयागराज में चाट भी खूब मशहूर है। प्रयागराज में हर गली नुक्कड़ पर चाट की दुकान मिल जाएगी। अगर महाकुंभ में जा रहे हैं तो एक बार जरूर यहां के चाट का स्वाद चख लें। (Photo: Pexels) -
इमरती
पूर्वांचल में इमरती को जलेबी की बहन कहा जाता है। यहां इमरती को उड़द दाल से बनाया जाता है। (Photo: Pexels) -
मलाईदार लस्सी
प्रयागराज में मलाईदार लस्सी भी खूब मशहूर है। ये लगभग हर मिठाई की दुकान पर आसानी से मिल जाएगी। (Photo: Pexels) -
गुलाब जामुन
प्रयागराज में कई मिठाइयां भी खूब मशहूर हैं। खासकर गुलाब जामुन लोग खूब खाते हैं। (Photo: Pexels) -
समोसा और लवंगलता
पूर्वांचल में समोसा और लवंगलता खूब मशहूर है। किसी भी मिठाई की दुनिया पर ये दोनों मिल जाएंगे। प्रयागराज जाएं तो एक बार समोसा और लवंगलता जरूर खाकर आएं। (Photo: Indian Express) कितना जानते हैं उत्तर प्रदेश के बारे में, पुराना नाम पता है? जानें राज्य की दूसरी सबसे बड़ी आबादी किसकी है