-
भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। भारत हमेशा से आतंकवाद का कड़ा विरोध करता आया है जो पाकिस्तान की धरती पर खूब फलता-फूलता है। उरी और पठानकोट अटैक के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो गए। (Photo: Pexels)
-
भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक संबंध भी अच्छे नहीं रहे हैं। लेकिन एक चीज है जिस पर भारत पूरी तरह से पाकिस्तान पर निर्भर है। आइए जानते हैं क्या है ये: (Photo: Pexels)
-
दरअसल, पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां सबसे अधिक सेंधा नमक पाया जाता है। भारत सेंधा नमक को लेकर पूरी तरह से पाकिस्तान पर निर्भर है। सबसे अधिक इंडिया सेंधा नमक पाकिस्तान से ही आयात करता है। (Photo: Freepik)
-
हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में भारत ने सेंधा नमक के लिए पाकिस्तान पर अपनी निर्भरता कम करते हुए कई और देशों से आयात करना शुरू किया है। (Photo: Freepik)
-
भारत में एक किलो सेंधा नमक की कीमत 50 से 60 रुपये किलो है। जबकि पाकिस्तान में एक किलो सेंधा नमक की कीमत सिर्फ 2 से 3 रुपये किलो है। (Photo: Pexels) भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश दुनिया के उन इस्लामिक देशों में से एक है जहां पर मांस की खपत सबसे अधिक है। लेकिन क्या आपको पता है कि किस जानवर का मांस बांग्लादेशी सबसे अधिक खाते हैं?
-
सेंधा नमक का इस्तेमाल भारत में व्रत और धार्मिक आयोजनों में खूब होता है। व्रत में आयोडीन वाले नमक के बजाय लोग सेंधा नमक से बने आहारों का सेवन करते हैं। (Photo: Pexels)
-
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम जिले के खेवड़ा में जो नमक खदान है वो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नमक खदान है जहां से हर साल करीब 4.5 लाख टन सेंधा नमक निकलता है। (Photo: Pexels)
-
साल 2018-19 में भारत में कुल सेंधा नमक आयात का 99.7 फीसदी हिस्सा पाकिस्तान से आया था। हालांकि, साल 2019-20 में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात से सबसे अधिक सेंधा नमक आयात किया था। (Photo: Pexels)
-
इसके अलावा ईरान, मलेशिया, जर्मनी, तुर्की, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से भी भारत सेंधा नमक का आयात करता है। एक रिपोर्ट की मानें तो देश के करीब 80 फीसदी घरों में सेंधा नमक की जरूरत पड़ती है। (Photo: Pexels)
-
इसके अलावा पाकिस्तान से भारत ड्राई फ्रूट्स, चमड़े का सामान, मुल्तानी मिट्टी, सल्फर, तांबा, फल, प्लास्टिक से समान, ऊन, चूना पत्थर, स्टील और सीमेंट भी आयात करता है। (Photo: Pexels) ईरान में नॉनवेज खूब खाया जाता है। लेकिन एक ऐसा जानवर है जिसका मांस ईरान के लोग सबसे अधिक खाते हैं।
