-
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र यानी भारत का आज वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए बजट पेश हो गया है। देश का आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया है। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी कर लिया है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें: (PTI)
-
मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए निर्मला सीतारमण लागातार 7वीं बार बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन गई हैं। (PTI)
-
इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री रह चुकी हैं। (PTI)
-
चेन्नई के एक गैर-राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली निर्मला सीतारमण ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल विल्लुपुरम से की। इसके अलावा उन्होंने मद्रास और तिरुचिरापल्ली से भी पढ़ाई की है। (PTI)
-
स्कूलिंग के बाद निर्मला सीतारमण ने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से ग्रेजुएशन (BA- Eco) किया। इसके बाद वो हायर स्टडीज के लिए दिल्ली आ गईं। (PTI)
-
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से निर्मला सीतारमण ने साल 1984 में अर्थशास्त्र में एम.फिल किया है। इसके बाद उन्होंने पीएचडी के लिए दाखिला लिया। लेकिन पीएचडी उन्हें बीच में ही छोड़नी पड़ गई। दरअसल, उनके पति परकला प्रभाकर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी करने लंदन चले गए और साथ में निर्मला सीतारमण को भी जाना पड़ा। (PTI)
-
लंदन में सीतारमण को सेल्स की नौकरी मिल गई। यहां उन्होंने रीजेंट स्ट्रीट में एक होम डेकोर स्टोर में सेल्स गर्ल की नौकरी की। क्रिसमस सीजन में उनकी वजह से कंपनी को अच्छा मुनाफा हुआ जिसके बदले में कंपनी की ओर से उन्हें शैंपेन की एक बोलत गिफ्ट की गई थी। (PTI)
-
इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के साथ भी काम किया। बाद में उन्होंने ऑडिट फर्म प्राइम वाटरहाउस कूपर्स के साथ भी काम किया। (PTI)
-
निर्मला सीतारमण के ससुराल का ताल्लुक कांग्रेस पार्टी से है। उनके सास और ससुर दोनों ही कांग्रेस में रह चुके हैं। उनकी सास परकाला कलिकम्बा आंध्र प्रदेश से कांग्रेस की विधायक रह चुकी हैं तो वहीं उनके ससुर परकला शेषावतारम आंध्र प्रदेश में मंत्री रह चुके हैं। (PTI)
