-
भारतीय रेलवे लगातार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की संख्या बढ़ा रही है। देश के अलग-अलग रेल रूटों पर कई वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। बहुत जल्द ही दिल्ली से श्रीनगर भी वंदे भारत से सफर कर पाएंगे। (Photo: Express Photo By Amit Mehra)
-
अब जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहाड़ों के बीच से फर्राटा भरेगी तो इसपर बर्फबारी का भी कोई असर नहीं होगा। (Photo: Express Photo By Amit Mehra)
-
दरअसल, पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ट्रेन सुविधा काफी कम उपलब्ध है और कई सारी समस्याएं भी आती हैं। लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस कई ऐसी सुविधाओं से लैस है जो पहाड़ों पर बर्फ को चीरते हुए फर्राटा भरेगी। (Photo: Express Photo By Amit Mehra)
-
रेलवे ने पहाड़ों के लिए खास तरह से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का डिजाइन किया है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को ऐसे डिजाइन किया गया है कि इसे बर्फबारी के साथ ही माइनस 10 डिग्री सेल्सियस में भी परिचालन में कोई परेशानी नहीं आएगी। (Photo: Express Photo By Amit Mehra)
-
विंडशील्ड पर नहीं जमेगी बर्फ नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन के वक्त विंडशील्ड पर बर्फ ना जमे उसके लिए कई व्यवस्था किया गया है। ट्रेन के विंडशील्ड स्वतः हीटेड हैं। इससे इस पर बर्फ नहीं जमेंगे। विंडशील्ड पर माइक्रो एलिमेंट चिपकाए गए हैं जो उन्हें हमेशा गर्म रखेंगे। (Photo: Express Photo By Amit Mehra) Vande Bharat Train अब एल्युमिनियम से बनेगी, होंगे ये सारे फायदे
-
वाइपर से आएगा गर्म पानी अगर विंडशील्ड पर बर्फ जम जाता है तो वाइपर से ये आसानी से साफ हो जाएगा। क्योंकि वाइपर से गर्म पानी निकलेगा। इसके साथ ही ट्रैक को साफ करने के लिए आइस कटर का इस्तेमाल किया गया है। (Photo: Express Photo By Amit Mehra)
-
खास तरह का है वॉशरूम इसके साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के वॉशरूम में भी तापमान को नियंत्रित करने की सुविधा है जिससे एक तय तापमान बना रहेगा। (Photo: Express Photo By Amit Mehra)
-
लगा है खास ब्रेक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में खास तरह का ब्रेक लगाया गया है। इसमें एयर ड्राईर ब्रेक लगाया गया है जो कम तापमान में और बर्फ में भी मॉइस्चर नहीं होगा। (Photo: Express Photo By Amit Mehra)
-
इसके अलावा भी नई वंदे भारत एक्सप्रेस में कई सारी सुविधाएं दी गई हैं। (Photo: Express Photo By Amit Mehra)
-
अंदर से कुछ ऐसी दिखी है नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन। (Photo: Express Photo By Amit Mehra) सुरेखा यादव, कौन हैं वंदे भारत चलाने वाली पहली महिला
