-
आज के समय में हर कोई अपने बच्चों का नाम काफी सोच समझकर रखता है। मान्यताओं के अनुसार नाम का भी असर जिंदगी पर पड़ता है। नाम बच्चों के स्वभाव से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में दिसंबर महीने में अगर आपके घर बेटी का जन्म हुआ है तो यहां बताए गए यूनिक और मॉडर्न नाम रख सकते हैं। इनका मतलब भी काफी प्यारा होता है। (Photo: Pexels)
-
कायरा: कायरा का मतलब होता है राजकुमारी, सूरज की तरह, शासक और देवी की तरह सुंदर। अपनी बेटी को ये प्यारा नाम दे सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
सोहा: अपनी लाड़ली सोहा नाम भी रख सकते हैं। सोहा का अर्थ होता है एक सितारा, राजकुमारी, विजेता और सूर्योदय। (Photo: Pexels)
-
उर्वी: अपनी बेटी का नाम उर्वी भी रख सकते हैं जो काफी यूनिक है। उर्वी का अर्थ होता है राजकुमारी और पृथ्वी। (Photo: Pexels) दिसंबर में जन्में बेटे का रख सकते हैं ये मॉडर्न और यूनिक नाम
-
आर्या: सर्दियों के मौसम में जन्मीं बेटी का नाम आर्या भी रख सकते हैं। मां दुर्गा और देवी पार्वती को भी आर्या कहते हैं। इसके साथ ही राजकुमारी, कीमती और दयालु स्त्री भी इसका अर्थ होता है। (Photo: Pexels)
-
तान्या: ये नाम भी काफी यूनिक है। इसका अर्थ होता है सुंदर आंखों वाली, परी और राजकुमारी। (Photo: Pexels)
-
राजवी: इस नाम का अर्थ होता है शासन करने वाली, रानी और राजकुमारी। आपकी बेटी पर ये नाम भी खूब जचेगा। (Photo: Pexels)
-
रेविका: यूनिक होने के साथ ही रेविका काफी मॉडर्न नाम भी है और इसका अर्थ भी बेहद खास है। रेविका का अर्थ होता है सूरज की किरणों की तरह और राजकुमारी। (Photo: Pexels)
-
रेतविका: ऋतुओं की सुंदरता, चांद और राजकुमारी अर्थ वाला ये नाम आपकी बेटी पर खूब जचेगा और लोगों को भी काफी पसंद आएगा। (Photo: Pexels) Ganesh Chaturthi पर अपने बच्चे को दें भगवान गणेश के ये 10 नाम, सबसे अलग होने के साथ मॉडर्न भी है