हर किसी का सपना होता है कि वो विदेशों में पढ़े पर ये सपना बहुत कम ही लोगों का पूरा हो पाता है। इस दौड़ में हमारे देश के राजनेताओं के बच्चे बहुत आगे हैं। किसी ने ऑस्ट्रेलिया तो किसी ने अमेरिका से पढ़ाई की है। उत्तर प्रदेश के कई राजनेता ऐसे हैं जिनके बच्चों ने विदेशों में पढ़ाई की है। इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तक का नाम शामिल है। बात आज यूपी के उन नेताओं की करेंगे जिनके बच्चों ने विदेशों में पढ़ाई की है। देखें तस्वीरें। -
अखिलेश यादव-प्रतीक यादव: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के दोनों बेटों ने विदेश से पढ़ाई की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया से पर्यावरण इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल किया है। वहीं मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने लीड्स विश्वविद्यालय लंदन से एमबीए की डीग्री हासिल की थी।
शेनेल ईरानी- स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी ने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर से एलएलएम किया है। वर्तमान में, वह वाशिंगटन में फोले होग एलएलपी में कानूनी बाहरी हैं। संदीप सिंह- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह के बेटे संदीप सिंह ने लीड्स बेकेट विश्वविद्यालय यूनाइटेड किंगडम से जनसंपर्क और सामरिक संचार में एमए किया है। जयंत सिंह चौधरी- पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह के बेटे जयंत सिंह चौधरी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की डीग्री हासिल की है। जयंत सिंह चौधरी 2009-2014 तक उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद थे। अदिति सिंह- पूर्व कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से ग्रेदुएशन किया था। मौजूदा वक्त में अदिति रायबरेली से विधायक हैं। (All Images: Indian Express Archieve and Facebook)
