-
Mulayam Singh Yadav Vs Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के बड़े राजनीतिक दलों की बात की जाए तो इसमें जो सबसे बड़ा नाम आता है वो समाजवादी पार्टी का है। समाजवादी पार्टी की स्थापना मुलायम सिंह यादव ने की थी। हालांकि अब पार्टी की कमान उनके बेटे अखिलेश यादव के हाथ में है। दोनों पिता-पुत्र राज्य की सत्ता पर राज कर चुके हैं। अखिलेश यादव साल 2012-2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं और सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। आज हम समाजवादी पार्टी के संस्थापक मपलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव के बारे में बात करेंगे और जानेंगे इन पिता पुत्र के पास कितनी संपत्ति है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई थी। वहीं 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 11 करोड़ रुपये से अधीक बताई थी। 2014-2019 के बीच उनकी संपत्ति में तकरीबन 4 करोड़ रुपये का इजाफा दर्ज किया गया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति 23 करोड़ रुपये बताई थी। -
वहीं 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 3 करोड़ बताई थी। 2009-2019 यानी 10 सालों में उनकी संपत्ति में 8 गुना का इजाफा दर्ज किया गया।
बता अगर पिता-पुत्र की संपत्ति की करें तो अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव से 1.5 गुना ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। (All Images: PTI and Indian Express Archieve)
