-
Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव का परिवार देश का सबसे बड़ा राजनीतिक कुनबा है। इस परिवार के करीब दर्जन भर से ज्यादा लोग राजनीति में सक्रिय हैं। बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh yadav)से बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) तक लोकसभा के सदस्य हैं या रह चुके हैं। आइए जानें इस परिवार का कौन सा सदस्य किस उम्र में पहली बार लोकसभा सांसद बना था।
-
मुलायम सिंह यादव अब तक 7 बार लोकसभा सांसद रहे हैं। मुलायम पहली बार साल 1996 में लोकसभा पहुंचे थे। तब उनकी उम्र 57 साल थी। (यह भी पढ़ें: मुलायम की दूसरी पत्नी हैं साधना, सौतेले बेटे अखिलेश यादव संग ऐसे हैं संबंध )
-
अखिलेश यादव साल 2000 में पहली बार संसद पहुंचे थे। वह अब तक 4 बार लोकसभा सांसद बने हैं।पहली बार जब अखिलेश लोकसभा का चुनाव जीते थे तब उनकी उम्र 27 साल थी। ( यह भी पढ़ें: जब अखिलेश यादव के सामने घुटनों पर बैठ गए थे IPS अफसर )
-
डिंपल यादव 1978 में पैदा हुई थीं। वह अपना पहला लोकसभा चुनाव हार गई थीं। साल 2012 में डिंपल पहली बार लोकसभा का चुनाव जीत संसद पहुंचीं। तब उनकी उम्र 34 साल थी। (यह भी पढ़ें : 45 मिनट तक डिंपल संग लिफ्ट में फंसे रह गए थे अखिलेश, दरवाजा तोड़ निकाला गया था बाहर)
-
मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। धर्मेंद्र यादव 25 साल की उम्र में पहली बार 2004 में लोकसभा सांसद बने थे। ( यह भी पढ़ें: पति की ये बात डिंपल को करती है दुखी, पत्नी की एक आदत से अखिलेश को भी है चिढ़ ) -
तेजप्रताप सिंह यादव अखिलेश यादव के भतीजे हैं। उनकी शादी लालू प्रसाद की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी से हुई है। तेजप्रताप 27 की उम्र में साल 2014 में पहली बार सांसद बने थे। (यह भी पढ़ें: डिंपल यादव से साधना गुप्ता तक, करोड़ों की मालकिन हैं मुलायम परिवार की ये बहुएं, जानिए कहां से होती है कमाई ) -
अक्षय यादव मुलायम के भाई रामगोपाल यादव के बेटे हैं। 2014 में 28 की उम्र में अक्षय लोकसभा सांसद बने थे। (यह भी पढ़ें: जब पीएम नरेंद्र मोदी ने अखिलेश के सौतेले भाई पर साधा था निशाना, मुलायम सिंह के कुनबे से मिला था ऐसा जवाब )
-
रामगोपाल यादव भी संसद के सदस्य हैं। हालांकि वह राज्यसभा के सदस्य हैं। 1992 में 46 की उम्र में रामगोपाल पहली बार राज्यसभा सांसद बने थे। तब से लेकर आज तक वह लगातार संसद के सदस्य हैं। (यह भी पढ़ें: जब योगी के फैसले से दुखी BJP नेता ने अखिलेश से लगाई थी गुहार, 50 हजार रु का था मामला )
-
Photos: PTI
