-
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराजमान हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से रामलला का दरबार जनता के लिए खोल दिया गया है।
-
भारत के कई राज्यों से लोग राम जी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। भगवान राम के दर्शन के लिए सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
-
जैसे ही मंदिर के द्वार खुले लोगों में पहले अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई।
-
मंदिर के द्वार खुलते ही भक्त ‘जय श्री राम’ का उद्धोष करते हुए मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं।
-
दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी है और इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
-
पहला दिन होने की वजह से थोड़ी अव्यवस्था देखने को मिली। भीड़ बेकाबू होने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया।
-
आने वाले दिनों में यहां भारी भीड़ के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।
-
बता दें, 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की थी।
-
पीएम मोदी ने पुजारियों के साथ प्रमुख अनुष्ठान किया था। इस मौके पर देश की जानी-मनी हस्तियां अयोध्या पहुंची थी। इस समारोह में 7000 के आस-पास लोग शामिल हुए थे।
(Photos Source: PTI)
(यह भी पढ़ें: स्वर्ग सी सजावट और ‘जय श्री राम’ का नारा, राम मंदिर की लेटेस्ट तस्वीरें जीत लेंगी दिल)
