• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • एशिया कप
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • एशिया कप
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. light up diya is trending on x does lighting a diya really kill bacteria

X पर ट्रेंड कर रहा #LightUpDiya, क्या सच में दिया जलाने से मर जाते हैं बैक्टीरिया

Does lighting a diya really kill bacteria: ट्विटर (अब एक्स) पर लाइट अप दिया ट्रेंड कर रहा है। कहा जा रहा है कि घर में रोज दिया जलाने से बैक्टीरिया मर जाते हैं। क्या सच में ऐसा होता है?

By: Vivek Yadav
Updated: April 16, 2025 12:13 IST
हमें फॉलो करें
  • #LightUpDiya
    1/13

    सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस वक्त #LightUpDiya और फ्लेम ट्रेंड कर रहा है। (Photo: Pexels)

  • 2/13

    दरअसल, हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आए हैं। उन्हें 21 दिनों की फरलो मिली है और इतनी दिनों तक सिरसा डेरे में रहेंगे।

  • 3/13

    गुरमीत राम रहीम ने दिया जलाने का अभियान चलाया है जिसमें काफी लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और सुबह-शाम अपने घरों में तेल का दीपक जला रहे हैं। (Photo: Pexels)

  • 4/13

    ऐसा दावा किया जा रहा है कि घर में दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और बैक्टीरिया मर जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है। (Photo: Pexels)

  • 5/13

    हिंदू धर्म में दीपक जलाने का बेहद ही खास महत्व है। प्राचीन समय से ही पूजा-पाठ के साथ ही किसी भी काम के करने से पहले दीपक जलाया जाता है। (Photo: Pexels)

  • 6/13

    दीपक जलाने को लेकर संस्कृत में एक श्लोक भी है जो काफी प्राचीन है:
    दीपं ज्योति परम् ज्योति, दीप ज्योतिर्जनार्दन:। दीपो हरतु मे पापम् , दीपज्योतिर्नमोस्तुते।। शुभम् करोति कल्याणम् आरोग्यम् धन सम्पदा शत्रुबुद्धि विनाशाय दीपज्योति नमोस्तुते।। (Photo: Pexels) घर में सुबह-शाम रोज दिया जलाने का धार्मिक महत्व

  • 7/13

    इसका अर्थ हुआ कि, दीपक की ज्योति परम ज्योति (ईश्वर की रोशनी) है। यह दीपक स्वयं भगवान जनार्दन यानी विष्णु का प्रतीक है। यह दीपक मेरे सारे पापों का नाश करे। मैं इस दीपज्योति को नमन करता हूँ। (Photo: Pexels)

  • 8/13

    यह दीपक शुभता और कल्याण करता है, स्वास्थ्य, धन और समृद्धि प्रदान करता है। यह शत्रुओं की बुद्धि का विनाश करता है। मैं उस दीपज्योति को नमस्कार करता हूं। (Photo: Pexels)

  • 9/13

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रोज शाम में घर के मुख्य द्वार के पास दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। इसके साथ ही ये शुभ और मंगल का कारक है। साथ ही वातावरण शुद्ध होता है। (Photo: Pexels)

  • 10/13

    क्या कहता है विज्ञान
    वैज्ञानिक दृष्टिकोण के नजरिए से देखें तो सरसों के तेल में मैग्नीशियम, ट्राइग्लिसराइड और एलाइल आइसो थायोसाइनेट होता है। (Photo: Pexels)

  • 11/13

    जब एलाइल जलता है तो वो कीट-पतंगों को अपनी ओर आकर्षित करता है और लौ की चपेट में आने से वे जल जाते हैं। वहीं, मैग्नीशियम हवा में मौजूद सल्फर और कार्बन के आक्साइड के साथ क्रिया कर सल्फेट और कार्बोनेट बनाता है जिससे हवा के विषैले तत्व मर जाते हैं। (Photo: Pexels)

  • 12/13

    सरसों के तेल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनमें हवा में मौजूद हानिकारक कणों, कीट-पतंगे और रेगाणुओं को मारने की शक्ति होती है। (Photo: Pexels)

  • 13/13

    घी का दीपक
    गाय की घी से दीपक जलाने की भी परंपरा काफी प्राचीन है। इसके पीछे वैज्ञानिकी कारण यह है कि गाय के घी में रोगाणुओं को मारने की क्षमता होती है। ये आसपास के वातावरण को शुद्ध करता है। हवा हल्की होती है जिससे सांस लेने में आसानी हो जाती है। (Photo: Pexels) पूजा में सारे भगवान की आरती करनी चाहिए या किसी एक की? जान लें वरना नहीं मिलेगा कोई फल

TOPICS
Hindu Religion
Lighting
religion and belief
trending news
Trending Topics
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
Trending Stories
  • Malegaon Case: मुंबई हाईकोर्ट पहुंचे पीड़ित परिवार, साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित की रिहाई का किया विरोध
  • पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीना सही या गलत? डॉक्टर से जानिए
  • करिश्मा कपूर के बच्चों ने संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति में मांगा हिस्सा, कोर्ट पहुंचा मामला
  • हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले से पहले ACC पर क्यों भड़के राशिद खान, अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी थे मौजूद
  • गैस और कब्ज से रहता है बुरा हाल तो रोजाना करें बाबा रामदेव के बताए योगासन, पेट की दिक्कतें होंगी दूर
  • नेपाल में तख्तापलट! कैसा है अर्थव्यवस्था का हाल? GDP से लेकर प्रति व्यक्ति आय तक, पड़ोसी देश की हालत जानकर चौंक जाएंगे आप | Explainer
  • नीट यूजी काउंसलिंग 2025: एमसीसी ने राउंड 2 का शेड्यूल आगे बढ़ाया, जल्द जारी होगा नया कार्यक्रम
  • पिता के सामने ही 24 साल के सजल ने चाकू से गला रेतकर कर ली आत्महत्या, वीडियो अपलोड कर बताई चौंकाने वाली वजह, हुआ Viral
  • Indira Ekadashi 2025 Date: 16 या 17 सितंबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
  • Apple Event 2025: iPhone 17 लॉन्च होते ही सस्ते होंगे ये आईफोन्स, iPhone 16 और iPhone 15 पर मिल सकती है बड़ी छूट
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
Download Apps
  • Play_stor
  • Apple_stor
Express Group
  • The Indian Express
  • The Financial Express
  • Loksatta
  • IeTamil.Com
  • IeMalayalam.Com
  • IeBangla.Com
  • ieGujarati.com
  • InUth
  • IE Education
  • The ExpressGroup
  • Ramnath Goenka Awards
Quick Links
  • T&C
  • Privacy Policy
  • Latest News
  • Contact Us
  • About US
  • This Website Follows The DNPA’s Code Of Conduct
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • नई दिल्ली
  • मुंबई
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • RSS
  • Privacy Policy
  • About US