-
कुमार विश्वास का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते नजर आएं। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि नरेंद्र मोदी को हराना असंभव क्यों है। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB)
-
कुमार विश्वास एक यूट्यूबर को इंटरव्यू देते हुए बताते हैं कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई चीजों में काफी अद्भुत हैं। उन्होंने जो लोकप्रियता हासिल की है वो अद्वितीय है। जो प्रोएक्टिव उनमें है उससे विपक्ष के नेताओं के सीखना चाहिए। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB)
-
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, आयु के सातवें दशक में होने बाद भी वो जीतना मेहनत करते हैं, उससे विपक्ष के नेताओं को सीखना चाहिए। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB)
-
कुमार विश्वास कहते हैं कि, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निजी तौर पर साल 2002 से जानते हैं और उन्हें मेहनत करते हुए उन्होंने देखा है। पीएम मोदी बड़े प्रोएक्टिव हैं। हर चीजों पर उनकी कड़ी नजर रहती है और वो एक क्विक लर्नर हैं। (Photo: Indian Express) कुमार विश्वास का पहला प्यार और ब्रेकअप, लड़की के घरवालों से मिले तो सुना दी थी इतनी कविताएं
-
इसके आगे वो सवाल करते हैं कि, किसी प्राइवेट कंपनी के मजदूर एक टनल में फंस जाएं और एक केंद्रीय मंत्री उनकी देखरेख के लिए पोर्ट कर दिया जाए लोहे की केबिन में कि यहीं रहना है। एक मुख्यमंत्री की सुबह शाम ड्यूटी लगा दी जाए की मजदूरों का जायजा लेने के लिए। (Photo: Indian Express)
-
उसी शाम शाम 7 घंटे बाद लाइट, खाना और पानी पहुंचा दी जाए ऐसा किसी नेता को करते हुए आखिरी बार कब देखा था? (Photo: Indian Express)
-
इसके आगे वो फिर सवाल करते हैं कि, दो देशों के बीच युद्ध चल रहा हो और बिना अमेरिका की मदद के उस देश में लड़ाकू विमान उतारा जाए और अपने भी वहां से उठाए जाएं और पड़ोसी मुल्क के भी फंसे हुए लोगों को पहुंचाया जाए ऐसा होते कब देखा था? (Photo: Indian Express)
-
जब वो हार जाएं तो उन्हें सहानुभूति देना और जब जीत जाएं तो अपने साथ बैठाकर खाना खिलाना कब देखा था? (Photo: Indian Express)
-
इसके आगे कुमार विश्वास फिर पीएम मोदी की प्रतिभा का जिक्र करते हुए कहते हैं कि ऐसा आखिरी बार किस नेता को करते देखा था कि, मिशन पर लगे हुए वैज्ञानिक जब मिशन पर फेल हो जाएं तो रोते हुए उन्हें गले लगा कर सहानुभूति देना कि कोई बात नहीं हम फिर कर लेंगे। (Photo: Indian Express)
-
कुमार विश्वास कहते हैं कि उनका ये प्रोएक्टिवनेस ही उन्हें लोकप्रिय और सबसे अलग बनाता है। (Photo: Indian Express) सरकारी गलती से मिली थीं पत्नी, जहां सिर्फ 4 महीने के लिए गए थे कुमार विश्वास रह गए इतने दिन
-
काफी लोग ऐसा कहते हैं कि पीएम मोदी को कैमरा पसंद है और किसी न किसी बहाने से लाइमलाइट में रहना चाहते हैं। इस पर कुमार विश्वास कहते हैं कि, जिन्हें परेशानी है वो भी ऐसा कर लें और आज के समय में तो कैमरे बहुत सस्ते हैं। (Photo: Indian Express)
-
कुमार विश्वास कहते हैं कि ये खेल चल रहा है। राजनीति का खेल है, मतदान का खेल है, जनता किसे प्रेम करेगी और किससे सम्मोहित होगी जो ये जान जाएगे वही शिर्ष पर होगा। (Photo: Indian Express)
-
कुमार विश्वास कहते हैं कि एक 70 साल के व्यक्ति के संघर्ष उसकी मेहनत और सोच को सब मिलकर भी मात नहीं दे पा रहे हैं। (Photo: Indian Express)
-
पीएम मोदी को काफी लोग कहते हैं कि वो लोकतांत्रिक नहीं है। इसपर कुमार विश्वास कहते हैं कि, पश्चिम बंगाल (ममता बनर्जी) में जो राज करती हैं वो अपने भतीजे के अलावा किसी को पसंद नहीं करती, दिल्ली (अरविंद केजरीवाल) में जो राज करते थे वो अपने अलावा किसी को पसंद नहीं करते थे। (Photo: Indian Express)
-
उत्तर प्रदेश (अखिलेश यादव) में जो हैं उन्हें अपने चाचा नहीं पसंद हैं। किसी को अपना बेटा पसंद है, किसी को पत्नी या फिर वो खुद पसंद हैं। ऐसे लोगों को कुमार विश्वास कहते हैं कि आप खुद लोकतांत्रिक नहीं तो उन्हें कैसे कह सकते हैं। (Photo: Indian Express) कुमार विश्वास का दिल टूटा तो सामने रखी थी शराब, पूछे कितने पैग में चली जाएगी उसकी याद
