-
अमेरिका के टैरिफ वॉर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त एशिया की दो बड़ी आर्थिक ताकतों चीन और जापान की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले जापान जाएंगे इसके बाद चीन। जापान संग भारत के संबंध पहले से ही बेहतर हैं। (Photo: PTI) स्लिम और फिट रहना है? तो बिना मेहनत जापानी तरीके से घटाएं वजन, आजमाएं ये 7 सीक्रेट टिप्स
-
भारत और जापान के रिश्ते सिर्फ व्यापारिक ही नहीं बल्कि दोनों की सांस्कृतिक में भी कई समानताएं हैं। वर्तमान समय में भारतीय कई रोजमर्रा की चीजों इस्तेमाल करते हैं उसमें कई वस्तुएं जापान की हैं। आइए जानते भारत में कौन सी जापानी वस्तुएं लोकप्रिय हैं: (Photo: PTI)
-
दोनों देशों के बीच संबंध छठी शताब्दी से ही मजबूत हैं। छठी शताब्दी में जब बौद्ध धर्म जापान पहुंचा तो वहां की संस्कृति पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा। जापान में आज भी बुद्ध की मूर्तियां, मंदिर और त्योहारों में भारतीय आध्यात्मिक धरोहर की झलक देखने को मिलती है। (Photo: PTI)
-
शिनचैन से डोरेमोन तक है जापानी
भारत के घर-घर में बच्चों के बीच मशहूर कार्टून सीरियल डोरेमोन, शिनचैन और पोकेमोन जापानी हैं। यह जापानी एनिमेशन सीरीज भारतीय बच्चों के बीच आज भी खूब मशहूर हैं। (@Doraemon India Official/Insta) -
ऑटोमोबाइल
आज भारत की सड़कों पर दौड़ते कई वाहन जापानी हैं। मारुति सुजुकी, टोयोटा, होंडा और निशान जैसी कंपनियां भारत में सबसे लोकप्रिय वाहन ब्रांडों में से एक हैं। (Photo: Indian Express) -
इलेक्ट्रॉनिक्स
इलेक्ट्रॉनिक्स में भी जापान का अच्छा खासा पैठ है। पैनासोनिक, तोशिबा, सोनी, हिताची जैसे कंपनियों के प्रोडक्ट आज भी भारतीय खूब इस्तेमाल करते हैं। टीवी, साउंड सिस्टम, एसी से लेकर अन्य कई भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जापानी हैं। (Photo: Indian Express) -
इसके साथ ही गेमिंग और टेक्नोलॉजी का भी भारतीय बाजार में खास जगह है। निनटेंडो औस सोनी प्लेस्टेशन जैसे गेमिंग भारत में खूब पसंद किए जाते हैं। (Photo: Indian Express)
-
जापान से क्या-क्या खरीदता है भारत
जापान और भारत के बीच व्यापारिक रिश्ते काफी मजबूत है। जापान से भारत मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल्स, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, मशीनरी और स्टील उत्पाद मंगाता है। (Photo: Indian Express) -
भारत से क्या-क्या खरीदता है जापान
भारत से जापान कपास, लौह अयस्क, आभूषण समुद्री उत्पाद और पेट्रोकेमिकल्स भारी मात्रा में मंगाता है। (Photo: Indian Express) जापानी स्कूलों में छात्राएं क्यों पहनती हैं शॉर्ट स्कर्ट? जानिए पीछे की वजह
