-
वर्तमान समय में सड़क पर निकलते हैं कदम-कदम पर पेट्रोल पंप मिल जाते हैं। गांव हो या फिर शहर हर जगह कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप मिल जाता है। लेकिन भारत में पहला पेट्रोल पंप कहां खुला था और तब कितना दाम था? (Photo: Indian Express)
-
भारत में पहला पेट्रोल पंप मुंबई में 1928 में खुला था। इस पेट्रोल पंप को बर्मा शेल (भारत पेट्रोलियम) ने शुरू किया था। (Photo: Indian Express)
-
इंडिया में पहला पेट्रोल पंप मुंबई के हुगेस रोड (जो अब अन्नी बेसेंट रोड, वर्ली है) पर लगाया था और इसे बर्मा शैल स्टेशन नाम दिया गया। (Photo: Meta AI Image)
-
पहले पेट्रोल पंप पर सिर्फ दो हैंड-ऑपरेटेड डिस्पेंसर थे और रोजाना खपत सिर्फ कुछ सौ लीटर ही होती थी। दरअसल, उस दौरान वाहनों की संख्या सीमित थी। (Photo: Meta AI Image)
-
पहले पेट्रोल पंप की क्षमता 200-300 गैलन ( 900-1200 लीटर) स्टोरेज टैंक की थी। तब पेट्रोल बर्मा, ईरान और पश्चिमी एशिया से जहाजों द्वारा मुंबई पोर्ट पर लगाया जाता है। क्योंकि, उस समय भारत में कोई रिफाइनरी नहीं थी। (Photo: Meta AI Image)
-
पोर्ट पर पेट्रोल उतरने के बाद ड्रमों को ट्रक और बैल गाड़ियों के जरिए पंप पर पहुंचाया जाता है। इसके बाद ड्रमों पर हैंड पंप लगाकर वाहनों में तेल डाला जाता था। (Photo: Meta AI Image)
-
भारत में जब पेट्रोल पंप खुला था तब इसकी कीमत 1 आना (लगभग 6 पैसे) से 2 आना (12 पैसे) प्रति लीटर हुआ करती थी। उस दौरान भी यह कीमत काफी महंगी मानी जाती थी। क्योंकि प्रति व्यक्ति आय रोजाना की एक रुपये से भी कम हुआ करती थी। (Photo: Meta AI Image)
-
उस दौरान ब्रिटिश अधिकारी, हुकूमत के लोग, अंग्रेज ICS अधिकारी, सेना के मेजर और पुलिस अधिकारी मोटर कार से चला करते थे। मुंबई में मोटर कार करने वाले सबसे पहले अमीर पारसी और गुजरती व्यापारी परिवार थे। उस दौरान फोर्ड, डॉज और फिएट कार हुआ करती थीं। (Photo: Meta AI Image) भारत के हर घर में मिल जाएगी कोई न कोई जापानी वस्तु, जानें दोनों देश एक दूसरे से क्या-क्या खरीदते हैं?
