-
दो साल के नाइजीरियन बच्चे होप की हालत अब पहले से काफी बेहतर है। उसके परिवार ने उसे भूखे मरने के लिए छोड़ दिया था। भूख से काफी कमजोर हो चुके होप की तस्वीर जनवरी में पूरी दुनिया में वायरल हो गई थी।
-
अफ्रीका में रह रहीं डेनमार्क की मानवाधिकार कार्यकर्ता एंजा रिंग्रीन को पिछले साल 31 जनवरी को एकेया में यह बच्चा मिला। उस वक्त होप की हालत काफी खराब थी। वह कुपोषण का शिकार हो चुका था।
-
होप को उसके परिवार वाले शैतान समझते थे, इसलिए उन्होंने उसे सड़क पर छोड़ दिया।
होप 8 महीने तक भूख-प्यास से तड़पते हुए सड़कों पर भटक रहा था। आसपास के लोग भी उसे शैतान मानने लगे थे। एंजा ने होप की कई नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उसकी हालत काफी सुधरी हुई नजर आ रही है। होप का लंबे समय तक इलाज चला, जिसके बाद वह ठीक हुआ है। उसके इलाज के लिए