-
भारत में घी के सेवन खूब किया जाता है। आयुर्वेद में इसका खास महत्व है और कई बीमारियों के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है। पुराने समय से ही भारत में लोग घी का सेवन करते आ रहे हैं। (Photo: Freepik)
-
घी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन, हेयर, इम्यूनिटी, गठिया के दर्द, आंखों, पाचन से लेकर वजन घटाने तक में लाभकारी है। (Photo: Freepik)
-
दुनिया के कई और देशों में भी लोग घी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मध्य पूर्व, उत्तरी, अफ्रीका और दक्षिण एशिया में घी बेहद ही खास तरह से रखा जाता है। (Photo: Freepik)
-
दरअसल, टेस्ट एटलस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें दिखाया गया है कि घी को इन देशों में कैसे रखा जाता है। (Photo: Freepik and TasteAtlas/Insta) दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित देश, पहले और दूसरे स्थान पर ये दो इस्लामिक देश
-
मध्य पूर्व में बहरीन, इराक, ईरान, यमन, कुवैत, लेबनान, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की के अलावा कई और देश आते हैं। इन देशो में बेहद ही खास तरीके से घी को बनाया और रखा जाता है। (Photo: Freepik)
-
टेस्ट एटलस के मुताबिक, मध्य पूर्व, उत्तरी, अफ्रीका और दक्षिण एशिया में घी को ‘किरबा’ में रखा जाता है। पुराने समय से ही यहां के लोग घी को किरबा में रखते आ रहे हैं। (Photo: Freepik)
-
भेड़ या फिर बकरी की खाल से बना एक कंटेनर होता है जिसे किरबा कहते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि इस तरह से घी को सरंक्षित करने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। (Photo: Freepik)
-
इसके साथ ही ये भी बताया जाता है कि किरबा में रखे घी के सेवन से कई त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। (Photo: TasteAtlas/Insta)
-
इन देशों में लोग पुराने समय में इसी तरह घी को रखते थे और ये प्रथा इन देशों में अब भी बरकरार है। (Photo: TasteAtlas/Insta) भारत के बिना क्यों अधूरा है बांग्लादेश? इन भारतीय चीजों के भरोसे हैं बांग्लादेशी
