-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में बजट 2025 पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण आठवीं बार बजट पेश करते हुए रिकॉर्ड बनाएंगी। मोदी सरकार 3.0 के इस बजट से इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स और टैक्सपेयर्स को काफी उम्मीदें हैं। (Photo: Indian Express)
-
हम डेली लाइफ में कई चीजों पर टैक्स पे करते हैं। इसके साथ ही हम सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कई तरह के टैक्स पे कर चुके होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में कितने तरह के टैक्स होते हैं और कौन-कौन से हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में: (Photo: Pexels)
-
भारत में तीन तरह के टैक्स हैं। पहला प्रत्यक्ष कर यानी डायरेक्ट टैक्स, दूसरा परोक्ष कर यानी इन डायरेक्ट टैक्स और तीसरा अन्य कर होता है। (Photo: Indian Express)
-
प्रत्यक्ष कर (Direct Tax)
प्रत्यक्ष कर यानी डायरेक्ट टैक्स के के अंतर्गत इनकम टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स, कैपिटल गेन टैक्स, वेल्थ टैक्स, गिफ्ट टैक्स और सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स शामिल है। (Photo: Pexels) ये सेलेब्स हैं भारत के सबसे बड़े टैक्सपेयर, जानिए फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में किसने भरा सबसे ज्यादा टैक्स -
परोक्ष कर (indirect Tax)
परोक्ष कर यानी इन डायरेक्ट टैक्स में सर्विस टैक्स, आयात शुल्क, सेल टैक्स, वैट, जीएसटी और चुंगी शुल्क शामिल है। (Photo: Pexels) -
अन्य टैक्स (Other Tax)
अन्य प्रकार के टैक्स में मनोरंजन शुल्क, एजुकेशन टैक्स, प्रोफेशनल टैक्स, संपत्ति कर, रजिस्ट्रेशन फीस और टोल टैक्स जैसे कर शामिल हैं। (Photo: Pexels) -
सबसे अधिक टैक्स कहां से आता है?
सरकार के राजस्व का सबसे बड़ा हिस्सा इनडायरेक्ट टैक्स होता है। दरअसल, इसमें हर किसी को जीएसटी का भुगतान करना होता है जिसमें दवा, वाहन, रेस्टोरेंट में खाना, कपड़े, मोबाइल फोन से लेकर वाहन तक जैसी चीजें शामिल हैं। (Photo: Pexels) भारत के इस राज्य में नहीं लगता कोई टैक्स, जानिए क्यों?
