-
देशभर में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जा रही है। नमाज के बाद देश में अमन चैन की भी दुआ की गई। चलिए देखते हैं देश की अलग-अलग मस्जिदों में आज का मनोरम नजारा। (PTI Photo)
-
यह तस्वीर प्रयागराज की है। ईद-उल-अजहा के मौके पर यहां के एक मस्जिद में मुस्लिम श्रद्धालुओं ने नमाज अदा की। (PTI Photo)
-
अहमदाबाद की जुम्मा मस्जिद में ईद-उल-अजहा त्योहार पर मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करते नजर आए। (PTI Photo)
-
हैदराबाद में ईद-उल-अजहा पर मुस्लिम श्रद्धालुओं ने ईदगाह में नमाज अदा की। (PTI Photo
-
आगरा में बकरीद पर मुस्लिम श्रद्धालुओं ने ताज महल परिसर में नमाज अदा की। (PTI Photo)
-
यह तस्वीर लखनऊ की है, जहां एक ईदगाह में इस त्योहार के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। (PTI Photo)
-
चेन्नई की ट्रिप्लिकेन बड़ी मस्जिद में ईद-उल-अजहा त्योहार के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करते नजर आए। (PTI Photo)
-
श्रीनगर में ईद-उल-अजहा पर मुस्लिम श्रद्धालुओं ने आली मस्जिद में नमाज अदा की। (PTI Photo)
-
अमृतसर में खारुदीन जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा त्योहार पर नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। (PTI Photo)
-
इस मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें तस्वीरें)
