
उत्तर प्रदेश की महिला नेताओं की बात की जाए तो इसमें अखिलाश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव से लेकर सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी तक का नाम आता है। ये सभी नेत्रियां करोड़ों की मालकिन हैं। ऐसे में आज हम इनके बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि इन नेत्रियों के पास कितने के आभूषण हैं। देखें तस्वीरें। 
Dimple Yadav- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के पास 59 लाख से ज्यादा के आभूषण थे। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी थी। 
Anupriya Patel- वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बताया था कि उनके पास 4 लाख रुपये से ज्यादा के आभूषण हैं। -
बसपा प्रमुख मायावती ने २०१० में राज्यसभा चुनावों के दौरान अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास करीब १ करोड़ ६ लाख रुपए के गहने हैं।
-
प्रतापगढ़ से 3 बार लोकसभा सांसद रहीं रत्ना सिंह राजपरिवार से हैं। उनके पास 90 लाख रुपए से ज्यादा के आभूषण हैं।

Aparna Yadav- समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के आभूषण थे। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी थी। 
Aditi Singh- कांग्रेस नेता अदिति सिंह के पास 4.50 लाख रुपये से ज्यादा के आभूषण हैं। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी थी। 
Swati Singh- सरोजिनी नगर से विधायक स्वाति सिंह ने 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बताया था कि उनके पास 2.50 लाख रुपये के आभूषण हैं। (All Images: PTI and Indian Express Archieve)