शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश का एक बड़ा नाम है। एक समय था जब दोनों चाचा भतीजे एक दूसरे के बेहद करीब हुआ करते थे, लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों के बीच दूरियां आ गई थी। वो कहते हैं ना राजनीति में कोई किसी का नहीं होता है, यहां बस सत्ता की लड़ाई होती है। अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव करोड़ो के मालिक हैं, लेकिन अखिलेश यादव चाचा शिवपाल सिंह यादव से 11 गुना ज्यादा अमीर हैं। आज बात दोनों चाचा भतीजे की करेंगे और जानेंगे कि इन दोनों में किसके पास कितनी संपत्ति है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई थी। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति 2 करोड़ रुपये बताई थी। शिवपाल सिंह यादव ने 2019 के चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 9 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई थी। इस संपत्ति में उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है। वहीं उनके भतीजे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति 23 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई थी। अखिलेश यादव ने 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति 3 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई थी। 2009-2019 यानी 10 सालों में उनकी संपत्ति में 20 करोड़ रुपये का इजाफा दर्ज किया गया था। -
वहीं अगर कुल संपत्ति की बात की जाए तो अखिलेश यादव ने 2019 के चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 37 करोड़ रुपये से अधिक बताई थी। इस संपत्ति में उनकी पत्नी डिंपल यादव की संपत्ति भी शामिल है।
अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव की संपत्तियों की बात करें तो अखिलेश यादव के पास चाचा शिवपाल सिंह यादव से 11 गुना अधिक संपत्ति है। (All Images: PTI and Indian Express Archieve)
