-
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत के दामाद धनुष के बारे में तो आप जानते ही हैं लेकिन आज आपको उनकी पत्नी ऐश्वर्या और लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। धनुष की पत्नी ऐश्वर्या साउथ में भगवान माने जाने अभिनेता रजनीकांत की बेटी हैं। आगे की स्लाइड क्लिक करके जानिए कैसे रजनीकांत के दामाद बने धनुष।
-
2013 में आई रांझणा से बॉलीवुड में पहचान वाले धनुष एक सिंगर भी हैं, जिन्होंने kolaveri di गाने को गाकर पूरी दुनिया में प्रसिद्धि पाई है।
-
धनुष और ऐश्वर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक हैं। धनुष हमेशा ही अपनी पत्नी को इंप्रेस करने का प्रयास करते रहते हैं। लेकिन 2002 में उन्होंने ऐश्वर्या को इस कदर इंप्रेस किया वह उनकी लाइफ पार्टनर ही बन गई।
-
धनुष हमेशा ही अपनी पत्नी को इंप्रेस करने का प्रयास करते रहते हैं। लेकिन 2002 में उन्होंने ऐश्वर्या को इस कदर प्रभावित किया वे उनकी लाइफ पार्टनर ही बन गई।
-
दरअसल, 2002 में फिल्म kadhal konden की स्क्रीनिंग हुई थी। इस दौरान ऐश्वर्या रजनीकांत भी पहुंची थीं। उन्होंने जब धनुष के परफोर्मेंस को देखा वह उनसे काफी इंप्रेस हुईं।
-
स्क्रीनिंग की अगली सुबह ही ऐश्वर्या ने धनुष को फूलों का बुके भेजा और संपर्क में रहने के लिए कहा।
-
इसके बाद दोनों की कई मौकों पर मुलाकात हुई और 2 साल के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 2004 में दोनों की रजनीकांत ने धूमधाम से शादी करा दी।
-
दोनों के दो बच्चे है। लिंगा राजा और यात्रा राजा।
-
ऐश्वर्या एक क्लासिकल डांसर भी हैं। वह धनुष से 2 साल बड़ी हैं।
-
अपने पिता के साथ ऐश्वर्या।
