• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. delhi most devastating flood rare photos show the situation in 1978 flood condition

दिल्ली के इतिहास की सबसे भयानक बाढ़, तस्वीरों में देखें 1978 में कैसे थे हालात? ट्रेन-बस हो गई थी बंद

Delhi flood 1978: दिल्ली में इससे पहले भी 47 वर्ष पहले साल 1978 में भयानक बाढ़ आई थी। हाल यह था कि घरों की एक मंजिल तक पानी भर गया था।

By: Vivek Yadav
Updated: September 5, 2025 15:57 IST
हमें फॉलो करें
  • delhi flood crisis
    1/14

    देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त भयंकर बाढ़ के चलते दिल्ली के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना के पानी का स्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रहा है। आसपास की बस्तियां पानी में डूब गई हैं। यहां रह रहे लोग रैन बसेरा या अन्य इलाकों में पलायन कर गए हैं। (Photo Source: britishpathe)

  • 2/14

    सचिवालय की मुख्य सड़कों से लेकर लाल किला तक के आसपास पानी लबालब भरा हुआ है। बाढ़ का पानी यमुना बाजार, तिब्बत मोनेस्ट्री, मयूर विहार और अक्षरधाम मंदिर के पीछे तक पहुंच गया है। दिल्ली में बाढ़ का यह मंजर लोगों को 1978 की याद एक बार फिर से दिला दी है। आज से 47 वर्ष पहले आई इस बाढ़ के चलते दिल्ली का हाल बदतर हो गया था। (Photo Source: britishpathe)

  • 3/14

    दिल्ली में इससे पहले भी 47 वर्ष पहले साल 1978 में भयानक बाढ़ आई थी। हाल यह था कि घरों की एक मंजिल तक पानी भर गया था। साल 1978 में यमुना में साल लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था और पुराने रेलवे ब्रिज पर पानी खतरे के निशान से 2.66 मीटर ऊपर 207.71 मीटर पहुंच गया था। (Photo Source: britishpathe)

  • 4/14

    यह सारी तस्वीरें साल 1978 के बाढ़ की हैं जिसमें देख सकते हैं उस दौरान स्थिति क्या था। उत्तर और पूर्वी दिल्ली में करीब ढाई लाख लोग बेघर हो गए थे। यहां तक कि बचाव अभियान के लिए सेना को आना पड़ा था। (Photo Source: britishpathe)

  • 5/14

    दिल्ली में कब-कब आई भयानक बाढ़
    दिल्ली में इससे पहले कई बार बाढ़ के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। इससे पहले दिल्ली वासी 1924, 1947, 1955, 1956, 1967, 1971, 1975, 1976 और 1978 में भयानक बाढ़ देख चुके हैं। (Photo Source: britishpathe)

  • 6/14

    दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, यमुना नदी के इतिहास में अब तक की सबसे भयानक बाढ़ 1978 में आई थी। उस दौरान दिल्ली के पल्ला गांव और बनाना एस्केप आउट-फॉल के बीच बना बांध टूट गया था। (Photo Source: britishpathe)

  • 7/14

    इस हादसे से अलीपुर ब्लॉक का एक काफी बड़े क्षेत्र और आदर्श नगर, मुखर्जी नगर और मॉडल टाउन जैसी शहरी बस्तियों पानी में डूब गई थीं। इस बाढ़ के चलते हजारों लोग बेघर हो गए थे। (Photo Source: britishpathe)

  • 8/14

    टेलीफोन लाइनें पूरी तरह से ठप हो गई थीं। यमुना के पुलों को बंद करने के साथ ही सेना ने मोर्चा संभाल था। यमुना पर बने सभी चार पुल 48 घंटे लिए वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिए गए थे। सरकार नाव के जरिए लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रही थी। (Photo Source: britishpathe)

  • 9/14

    पुरानी दिल्ली, कश्मीरी गेट, मोरी गेट, मठ बाजार, जामा मस्जिद किनारी बाजार, चांदनी चौक, फतेहपुरी, नया बाजार और खरी बावली तक में बाढ़ का पानी थी। हालात ऐसे थे दुकानें, अस्पताल और श्मशान घाट तक बंद कर दिए गए थे। (Photo Source: britishpathe)

  • 10/14

    पानी भरा होने के चलते बस और ट्रेन का संचालन भी रोक दिया गया था। यमुना के पास वाले इलाकों में जिनके घर थे वो पानी में पूरी तरह से डूब चुके थे। सरकार की तरफ से लोगों को वहां से नाव के जरिए निकाला था। (Photo Source: britishpathe)

  • 11/14

    ब्रिटिश काल से लेकर 1956 तक लगभग हर साल यमुनापार के निचले इलाकों में बाढ़ का कहर देखने को मिलता था। वहीं, 1956 के बाद शाहदरा तटबंध और बांधों का निर्माण कार्य शुरू हुआ। उसके बाद यमुना नदी के दोनों ओर 20 से ज्यादा कंक्रीट के ऊंचे ढांचे बनाए गए, ताकि बाढ़ के वक्त पानी को रोका जा सके। (Photo Source: britishpathe)

  • 12/14

    1978 के बाद यमुना का जलस्तर दो बार खतरे के निशान (207 मीटर) से ऊपर पहुंचे। साल 2010 में 207.11 मीटर और 2013 में 207.32 मीटर। लेकिन उतना नुकसान नहीं हुआ था। 2023 में भी यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर पहुंच गया था लेकिन उतना ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था जितना अब हुआ है। (Photo Source: britishpathe)

  • 13/14

    उस समय दिल्ली में मजबूत जल निकासी व्यवस्था की कमी थी लेकिन पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव हो चुका है। नदी के दोनों किनारों पर करीब 20 शैंक बनाए गए हैं जहां नदी अपना रास्ता बदलती है। (Photo Source: britishpathe)

  • 14/14

    हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने पर दिल्ली में बाढ़ आने से रोकने के लिए दस बांध बन चुके हैं। तटबंधों की ऊंचाई बढ़ गई है। इसके अलावा अधिक पानी होने पर उसे सीवरों में मोड़ दिया जाता है और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में भेज दिया जाता है।  लेकिन इस बाद भी दिल्ली बाढ़ से परेशान है। (Photo Source: britishpathe) दिल्ली में बारिश और बाढ़ का तांडव, घरों में घुसने लगा है यमुना का पानी, तस्वीरों से जानिए कैसे हैं हालात

TOPICS
Delhi
Delhi News
Flood
Floods
National News
+ 1 More
अपडेट
‘मैगी, बिस्कुट और बासमती चावल…’ जम्मू कश्मीर में 12000 फीट ऊंचे आतंकी ठिकाने से और क्या-क्या मिला?
उडुपी के श्री कृष्ण मठ में भक्तों के लिए लागू हुआ नया ड्रेस कोड, क्यों लिया गया ये फैसला?
तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल ने नहीं पढ़ा अभिभाषण, मुख्यमंत्री स्टालिन बोले- गवर्नर ने संवैधानिक नियमों का किया उल्लंघन
‘बोल कहिया अईब’- खेसारी लाल यादव का ये देशभक्ति गीत कर देगा इमोशनल, यूट्यूब पर मिल चुके हैं लाखों व्यूज
फ्रांस के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया ‘बुली’, ईयू से कहा- ‘हमें ऐसे लोगों के सामने नहीं झुकना चाहिए’
WPL 2026: कौन हैं दिया यादव? 16 साल में DC के लिए डेब्यू कर रचा इतिहास; शेफाली वर्मा हैं आइडल
पौधों में जान डाल देंगे किचन वेस्ट से बने ये खाद, कम मेहनत में इस तरह करें आसानी से तैयार
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
India-EU FTA: ट्रंप को लगेगा झटका! भारत-यूरोप ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ के बेहद करीब, यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष ने की घोषणा
एआईयू से हुई थी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में शर्मनाक चूक, अब खेल मंत्रालय ने कसी नकेल
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले इस शो में साथ नजर आए थे ‘जेठालाल’ और ‘बबीता’, IMDb पर मिली है 7.8 रेटिंग
‘इनका शोषण देखिए…’ हवाई किराए से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, कहा- करेंगे हस्तक्षेप
फोटो गैलरी
8 Photos
न भाग सकते हैं, न छिप सकते हैं: कुर्सी से उठने नहीं देंगी ट्रैप्ड सर्वाइवल पर बनी ये बेहतरीन फिल्में
4 hours agoJanuary 20, 2026
9 Photos
क्यों और कब बनी भैरव बटालियन? बेहद सख्त मिली है ट्रेनिंग और इन अत्याधुनिक हथियारों से होंगे लैस
5 hours agoJanuary 20, 2026
9 Photos
भारत की इकलौती ट्रेन, जहां हर यात्री को मिलता है मुफ्त खाना, जानिए कहां चलती है यह ट्रेन
5 hours agoJanuary 20, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US