-
दिवाली से पहले हर कोई अपने घरों की सफाई करता है और फिर इसके बाद सजावट करते हैं। इसके लिए लोग मार्केट से तरह-तरह की महंगी लाइटों से लेकर अन्य सजावट की समाने लाते हैं। इसके साथ ही दिवाली में घर को सजाने में काफी समय भी लगता है। लेकिन यहां पर 7 ऐसे आसान तरीके बताए गए हैं जिनकी मदद से आप सिर्फ 5 मिनट में अपने घर को सजा सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
लालटेन: दिवाली में घर को धार्मिक लुक देने के लिए देवी-देवताओं की तस्वीर वाले लालटेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में रंगीन लालटेन आसानी से मिल जाएंगे। जगह-जगह पर लालटेन लगाकर घर की सुंदरता को और भी बढ़ाया जा सकता है। (Photo: Pexels)
-
फूलदान: दिवाली पर घर को सजाने के लिए फूलदान का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंदा, गुलाब या कार्नेशन आपके घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। साथ ही इससे घर में खुशबू भी बनी रहेगी।
-
जार: बोतलों और जार के अंदर चावल और लाइटें भरकर घर में रख सकते हैं। इससे घर की जगमगाहट बढ़ जाएगी और दिखने में भी सुंदर लगेगा। (Photo: Pexels) दिवाली के मौके पर हर कोई अपना घर साफ करता है। ऐसे में किचन की सफाई में काफी समय लगता है। यहां कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं जो किचन की सफाई में काम आ सकते हैं।
-
शोपीस: दिवाली पर घर की सजावट के लिए देवी-देवताओं के शोपीस आइटम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे डायनिंग टेबल के बीच या फिर सेंटर टेबल पर भी रख सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
मूर्तियां: आजकल मार्केट में एलईडी लाइट वाली ग्लास मूर्तियां भी खूब बिक रही हैं। ऐसे में इस दिवाली आप घर को सजाने के लिए इनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। (Photo: freepik)
-
मेन गेट: दिवाली के मौके पर मेन गेट का डेकोरेशन आपके घर को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाता है। मेन गेट के एरिया को आप डेकोरेटिव पीस, हैंगिंग आइटम्स, फ्लॉवर पॉट के साथ ही अन्य डेकोरेशन के सामान से सजा सकते हैं। (Photo: freepik)
-
ये खास रंगोली: दिवाली पर रंगोली भी खूब बनाई जाती है। इस दिवाली आप घर को अलग लुक देने के लिए फूलों वाली रंगोली बना सकते हैं। (Photo: Pexels) दिवाली के मौके पर कुछ चीजों के दान करने की मनाही है। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर छोड़कर चली जाती हैं।
