-
उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके ठंड पड़ रही है। दिल्ली में तापमान 6 डिग्री पहुंच गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस धरती का सबसे ठंडा गांव कौन सा है। कैसे लोग -55 डिग्री तापमान में रहते हैं। (Photo: Pexels)
-
ये ऐसा गांव है जहां पानी को अगर हवा में उछाले तो जमीन पर गिरने से पहले वह बर्फ में तब्दील हो जाता है। धरती का सबसे ठंडा गांव रूस का ओम्याकॉन है। (Photo: oymyakonpoleofcold/Insta)
-
ओम्याकॉन का मतलब
ओम्याकॉन नाम इसी नाम के नदी से लिया गया है। यह नाम ईवन भाषा के शब्द खेइउम (Kheium) से बना है जिसका अर्थ ह जगह जहां मछलियां सर्दियों में रहती हैं या जमी हुई झील। यह इलाका पूरे साल बर्फ से ढका रहता है। यहां की जमीन को परमाफ्रॉस्ट कहते हैं यानी ऐसी जमीन जो हमेशा जमी रहती है। (Photo: oymyakonpoleofcold/Insta) -
यह गांव रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित शाखा गणराज्य (याकुतिया) में है। इसे दुनिया की सबसे ठंडी स्थायी गांव माना जाता है। आमतौर पर यहां तापमान -55 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। आधिकारिक तौर पर सबसे कम तापमान यहां साल 1933 में -67.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, यह भी बताया जाता है कि साल 1924 में यहां का तापमान -71.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। (Photo: oymyakonpoleofcold/Insta) धरती का इकलौता सांप जो बनाता है अपना घोंसला, गजब का होता है दिमाग
-
क्यों है इतना ठंडा
दरअसल, ओम्याकॉन दो घाटियों के बीच में है जिसके चलते ठंडी हवाएं जमीन के पास ही रह जाती हैं और ऊपर नहीं जा पाती हैं। इसी कारण यहां ज्यादातर समय कड़ाके की ठंड पड़ती है। (Photo: oymyakonpoleofcold/Insta) -
इतनी ठंड में कैसे रहते हैं लोग?
ओम्याकॉन के लोग ठंड से बचने के लिए 20 या उससे भी ज्यादा परतों वाले कपड़े पहनते हैं। अगर कोई व्यक्ति पांच मिनट तक बाहर बिना हिले डुले खड़ा रहे तो उसे फ्रॉस्टबाइट हो सकता है। यह अधिक ठंड पड़ने के कारण होता है। इसमें कोशिकाएं मर जाती हैं और शरीर पत्थर की तरह कड़ा हो जाता है। (Photo: oymyakonpoleofcold/Insta) -
ऐसा होता है घर
घर को लोग 7 परतों की खास इंसुलेशन तकनीक से बनाते हैं जिससे अंदर ठंडी हवा न पहुंचे। पूरे गांव में एक सेंट्रल हीटिंग सिस्टम है, जो इंसुलेटेड पाइपों के जरिए हर घर तक गर्मी पहुंचाता है। इसे लोग गांव की जीवन रेखा मानते हैं। (Photo: oymyakonpoleofcold/Insta) -
शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाते हैं?
शरीर को गर्म रखने के लिए लोग खानपान का विशेष ध्यान देते हैं। भोजन ज्यादा फैट और प्रोटीन से भरा होता है। इसमें हिरण और घोड़े का मांस शामिल होता है। इसके अलावा आर्कटिक मछली की पतली कच्ची स्लाइस भी मुख्य भोजन में शामिल है। (Photo: Pexels) हिमाचल प्रदेश का सबसे अमीर गांव कौन सा है? यहां ‘पेड़ों’ पर उगते हैं पैसे