-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 23 जुलाई को अपना 7वां बजट पेश करने जा रही हैं। यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। निर्मला सीतारमण 2019 से बजट पेश कर रही हैं और हर बार उनका लुक खास होता है। इस बार वह ऑफ व्हाइट साड़ी में नजर आईं। (Photo: REUTERS)
-
इस साड़ी का बॉर्डर पिंक और गोल्डन रंग का है और ब्लाउज भी पिंक कलर का है। इस हैंडलूम साड़ी के आंचल पर गोल्डन जरी का काम भी किया गया है। गुलाबी और सफेद रंग संयोजन और मासूमियत का रंग माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि 2019 से अब तक अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने क्या लुक अपनाया था। (PTI Photo)
-
इसी साल अंतरिम बजट पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नीले रंग की टसर सिल्क हैंडलूम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने क्रीम कलर का ब्लाउज पहना था। नीला रंग शांति और शक्ति का प्रतीक है। यह उनका छठा बजट भाषण था।
-
बजट 2023 को पेश करने के लिए वित्त मंत्री ने पारंपरिक लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जो संकल्प, शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है।
-
बजट 2022 को पेश करने के दौरान निर्मला सीतारमण ने ओडिशा में बनने वाली पारंपरिक बोमकाई साड़ी पहनी थी। कॉफी और कत्थई कलर की यह साड़ी स्थिरता के साथ शक्ति और जमीन से जुड़े होने का प्रतीक माना जाता है।
-
साल 2021 के बजट भाषण के लिए निर्मला सीतारमण ने लाल बॉर्डर वाली ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के सफेद रंग का अर्थ जहां शांति से है तो वहीं लाल रंग मंगल और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है।
-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020 पेश करते समय पीले रंग की साड़ी पहनी थी। यह रंग आनंद और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
-
साल 2019 में निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट भाषण पेश किया था। इस दिन के लिए उन्होंने गुलाबी रंग की सिल्क साड़ी को चुना था। यह रंग स्थिरता और गंभीरता का प्रतीक माना जाता है। (Photos: Express Archive)
(यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण लगातार 7वीं बार पेश करेंगी बजट, इन्हें पीछे छोड़ बना चुकी हैं रिकॉर्ड)
