-
Dharmendra Bobby Deol: धर्मेंद्र बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे हैं। उनसे जुड़े कई किस्से आज भी चर्चा में रहते हैं। हेमा मालिनी (Hema Malini) से दूसरी शादी करने वाले धर्मेंद्र को अपने जमाने की मशहूर अदाकारा ने थप्पड़ जड़ दिया ता। उस एक्ट्रेस की दो बेटियां भी आज अभिनेत्री बन चुकी हैं। जिस एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र को चांटा मारा था उनकी दोनों बेटियों के साथ सनी देओल (Sunny Deol) के भाई बॉबी ने पर्दे पर रोमांस किया है।
-
दरअसल 1965 में अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस तनुजा ने धर्मेंद्र को थप्पड़ मार दिया था। वह धर्मेंद्र के फ्लर्ट से परेशान हो गई थीं। तनुजा ने खुद एक इंटरव्यू में वो किस्सा सुनाया था।
-
तनुजा की दो बेटियां काजोल और तनीषा मुखर्जी अब अभिनेत्री बन चुकी हैं। तनीषा का करियर तो कुछ खास नहीं चला लेकिन काजोल बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं।
-
बॉबी धर्मेंद्र के छोटे बेटे हैं। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। बॉबी ने काजोल और तनीषा दोनों के साथ फिल्म में रोमांस किया है।
-
काजोल के साथ बॉबी देओल ने 1997 में आई फिल्म गुप्त में रोमांस किया था। यह फिल्म सुपरहिट थी। हालांकि इस फिल्म के बाद दोनों दोबारा साथ में किसी फिल्म में नजर नहीं आए।
-
साल 2005 में बॉबी ने तनीषा मुखर्जी ने फिल्म टैंगो चार्ली में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई थी।
-
टैंगो चार्ली में बॉबी और तनीषा मुखर्जी के बीच बोल्ड सीन भी फिल्माया गया था। यह बोल्ड सीन काफी चर्चा में रहा था।
-
Photos: Social Media
