-
एक कहावत है कि पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब। इसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों प्रेशर पढ़ने के लिए दबाव डालते हैं। पढ़ाई पर काफी पैसा खर्च करते हैं। और बच्चे भी बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों से बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेने के सपने देखते हैं। लेकिन टि्वटर , फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां इस बात का सबूत है कि पढ़ाई के बजाय आइडिया मशहूर और पैसा कमाने के लिए जरूरी होता है। दुनियाभर में कई ऐसे बिजनेसमैन हैं जो कॉलेज या स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाए। लेकिन आज पूरी दुनिया में उनकी कंपनी का डंका बजता है। आइए जानते हैं ऐसे कि लोगों के बारे में:
-
बिल गेट्स: 20 साल की उम्र में गेट्स पढ़ाई बीच में छोड़ दी। उन्होंने हार्वर्ड में लॉ की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। लेकिन कंप्यूटर प्रेम के चलते पढ़ाई छोड़ दी। 1976 में उन्होंने मिट्स में पॉल एलन से जुड़ने के लिए हार्वर्ड छोड़ दिया। इसके बाद खुद की सॉफ्टवेयर कंपनी खोली। जो आज माइक्रोसॉफ्ट के नाम से मशहूर है। (EXPRESS Archieve Photo)
-
मार्क जकरबर्ग: जब जकरबर्ग हाई स्कूल में थे तब उन्होंने पेंडोरा बनाया। बाद में जब वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में थे तो उन्होंने द फेसबुक बनाया। कंपनी को संभालने के लिए 2004 में उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। आज फेसबुक 190 बिलियन डॉलर की कंपनी है। जब जकरबर्ग ने पढ़ाई छोड़ी थी तब उनकी उम्र 20 साल थी। (Photo: AP)
-
जान कुओम: यूक्रेन के जॉन कुओम 1992 में मां के साथ अमेरिका आए थे। उस समय उनकी उम्र 16 साल थी। यहां पर उन्होंने सैन जोस स्टेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। याहू से नौकरी का ऑफर मिलने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। यहां पर उनकी मुलाकात ब्रायन एक्टन से हुई। 2004 में दोनों ने व्हाट्सएप की शुरूआत की।
-
ट्रेविस कालानिक: उबर कैब सर्विसेज की स्थापना करने वाले ट्रेविस की 21 साल की उम्र में 1998 में कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई बीच में ही छूट गई। उनके साथ दो अन्य दोस्तों की पढ़ाई भी बीच में ही रह गई। इन्होंने साथ मिलकर सर्च इंजिन और फाइल ट्रांसफर सॉफ्टवेयर की शुरुआत की। 2009 में ट्रेविस ने उबर की स्थापना की जो आज 62 बिलियन डॉलर की कंपनी है।
-
इवान विलियम्स: 1990 में इवान ने 20 साल की उम्र में नेब्रास्का यूनिवर्सिटी छोड़ दी। कुछ साल बाद उन्होंने ब्लॉगर की सहस्थापना की। 2006 में उन्होंने द ऑबवियस कलैक्शन की शुरुआत की जो बाद में टि्वटर बना।
-
माइकल डेल: डेल 19 साल की उम्र में स्कूल से अधूरी पढ़ाई के साथ बाहर निकले। 1984 में उन्होंने 1000 डॉलर की मदद से कंप्यूटर खरीदा। टैक्सास यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान वे हॉस्टल से पढ़ाई करते थे। कंप्यूटर को क्लासमेट्स को बेचकर उन्होंने 6 मिलियन डॉलर कमाए।
-
स्टीव जॉब्स: 19 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ने वाले जॉब्स ने एपल की स्थापना की। उन्होंने रीड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया लेकिन 1972 में पढ़ाई से मन ऊब गया। हालांकि क्रिएटिव क्लासेज के लिए वे 18 महीने तक यूनिवर्सिटी जाते रहे।
-
लैरी एलिसन: लैरी एलिसन ने यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लिया लेकिन पढ़ार्इ किसी में पूरी नहीं हो पाई। पहले उन्होंने इलिनोइस और फिर शिकागो यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। 1966 में वे नॉदर्न कैलिफॉर्निया चले गए। वहां पर उन्होंने कई नौकरियां की। इसी दौरान उन्होंने अपनी कंप्यूटर स्किल्स को मांजा। 1977 में उन्होंने ऑरेकल की स्थापना कर दी।
-
जॉन मैके: मैके टैक्सास और ट्रिनिटी यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। लेकिन अन्य कामों में रूचि के चलते पढ़ाई छोड़ दी। 1978 में उन्होंने हैल्थ फूड स्टोर सैफर वे की स्थापना की। इसके लिए उन्होंने पिता से 10 हजार और फिर 35 हजार डॉलर उधार लिए। बाद में यह स्टोर होल फूड्स बन गया।
