-

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को है। इसके बाद 23 जनवरी से आमजन भी भगवान के दर्शन कर सकेंगे। हर राम भक्त अयोध्या जाकर अपने आराध्य प्रभु श्री राम का दर्शन पूजन करना चाहता है। (Photo: PTI)
-
ऐसे में अगर आप भी अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि राम मंदिर के अलावा आप यहां कई जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। अयोध्या में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थान हैं जिनका अपना-अपना महत्व है। चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में। (Photo: PTI)
-
देवकाली
अयोध्या से करीब 5 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण फैजाबाद शहर में देवकाली माता का मन्दिर स्थित है। इस मंदिर का विवरण रामायण में भी मिलता है। ऐसी मान्यता है कि माता सीता अपने साथ माता गिरिजा देवी की मूर्ति साथ लेकर अयोध्या आई थी जिसे महाराज दशरथ द्वारा निर्माण किए गए मंदिर में स्थापित करवाया गया। -
हनुमानगढ़ी मंदिर
भगवान राम के परम भक्त पवनपुत्र हनुमान को समर्पित यह मंदिर अयोध्या रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण विक्रमादित्य ने करवाया था। -
नागेश्वरनाथ मंदिर
शिव भगवन को समर्पित यह मंदिर राम की पैड़ी में स्थित है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर को भगवान श्री राम के छोटे पुत्र कुश ने बनवाया था। -
कनक भवन मंदिर
राम जन्मभूमि के उत्तर-पूर्व में स्थित यह मंदिर अपनी कलाकृति के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि माता कैकेयी ने ये भवन भगवान श्री राम और माता सीता को उपहार में दिय था। -
बिरला मंदिर
अयोध्या फैजाबाद मार्ग पर स्थित बिरला मंदिर अयोध्या बस स्टॉप के सामने है। भगवान राम और माता सीता को समर्पित यग मंदिर नव निर्मित है। -
राम की पैड़ी
राम की पैड़ी सरयू नदी के किनारे स्थित एक घाट है।
(Photos: ayodhya.nic.in)
(यह भी पढ़ें: नए रंग में रंगी अयोध्या, राम मंदिर समेत रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का भी बदला लुक, देखें तस्वीरें)