-
24 सितंबर 1999 को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का जन्म हुआ था। आज वह अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। (Source: @saratendulkar/instagram)
-
जन्मदिन के मौके पर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। (Source: @saratendulkar/instagram)
-
सारा ने अर्जुन और अपनी बचपन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें दोनों काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। (Source: @saratendulkar/instagram)
-
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “छोटा भाई 24 तारीख को 24 साल का हो गया। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। तुम्हे बहन का हमेशा समर्थन मिलता रहेगा।” (Source: @saratendulkar/instagram)
-
सारा के अलावा उनके पिता सचिन ने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें सारा के साथ अर्जुन नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सचिन ने अपने बेटे को जन्मदिन और अपनी बेटी को डॉटर्स डे की शुभकामनाएं दी है। (Source: @sachintendulkar/instagram)
-
बता दें, अर्जुन ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। अर्जुन को डेब्यू मैच में चीयर करने के लिए सारा पहुंची हुई थीं। (Source: @saratendulkar/instagram)
-
वहीं अर्जुन ने आईपीएल 2023 के साथ-साथ डोमेस्टिक सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया। माना जा रहा है कि, अर्जुन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। (Source: @saratendulkar/instagram)
